फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Joshi was again neglected , found space on the stage

फिर हुई जोशी की उपेक्षा, मंच पर नहीं मिला स्थान

Mon, 13 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Joshi was again neglected , found space on the stage
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकार‌िणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में एक बार फिर से डा. मुरली मनोहर जोशी की उपेक्षा हुई। कार्यसमिति की बैठक स्थल पर लगे होर्डिंग में जहां उनकी फोटो नहीं थी तो दूसरी ओर मंच पर भी उनके लिए कुर्सी नहीं लगी। इतना ही नहीं बैठक में शामिल कार्यसमिति  के सदस्यों में भी उन्हें आगे की कतार में बैठने की जगह नहीं मिली। उन्हें आगे से तीसरी कतार पर पार्टी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन के साथ बैठना पड़ा। 
विज्ञापन


भाजपा में अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और डा. मुरली मनोहर जोशी को त्रिमूर्ति भी कहते हैं। इन तीन नेताओं में अटल बिहारी और आडवाणी की तस्वीरें कार्यसमिति स्थल पर पीएम मोदी और अमित शाह के साथ लगी हुई हैं। जबकि डा. जोशी जो स्थानीय होने के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं उन्हें कार्यसमिति स्थल और मीडिया सेंटर में लगी तस्वीर में जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन


उम्मीद थी कि आज कार्यसमिति की बैठक में उन्हें मोदी, शाह, आडवाणी के साथ मंच पर स्थान मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंच पर मोदी, आडवाणी और शाह के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली को स्थान मिला। जबकि अरुण जेटली के मुकाबले डा. जोशी कहीं ज्यादा वरिष्ठ है। मंच पर डा. जोशी को स्थान न मिलना आज कार्यसमिति बैठक स्थल पर चर्चा का विषय रहा। इस बारे में भाजपा के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि डा. जोशी का पार्टी में काफी सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed