फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JK had e-Technology Center of the University

विवि के जेके को मिला ई-टेक्नोलाजी सेंटर

Sat, 15 Oct 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
JK had e-Technology Center of the University
allahabad
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट में आख्रिरकार ई-टेकभनोलॉजी सेंटर खुल गया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के पुराछात्र केशरीनाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को लैब का उद्घाटन किया। आधुनिकतम सुविधाओं वाले इस सेंटर में 120 कम्प्यूटर हैं। इससे रिसर्च, ऑनलाइन क्लासेज आदि में मदद मिलेगी। प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियां कैंपस इंटरव्यू तथा अन्य प्रक्रिया भी इसमें पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन

सेंटर के निर्माण का फैसला वर्षों पहले लिया गया था लेकिन इसकी फाइल दबी रह गई। सेंटर के लिए निर्धारित स्थान भी स्टोर रूम बन गया था। हालांकि लंबे इंतजार के बाद अब सेंटर बनकर तैयार हो गया है। मुख्य अतिथि केशरीनाथ ने उम्मीद जताई कि  जिस मकसद से सेंटर का निर्माण किया गया है वह पूरा होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय उस स्थिति को एक फिर प्राप्त करेगा। इंस्टीट्यूट के पुराछात्र तथा मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि सेंटर के विकास में वह हर संभव मदद करेंगे। इससे पहले कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सेंटर की खुबियों के बारे में बताया। इस मौके पर डीन प्रोफेसर आरआर तिवारी, हेड प्रोफेसर सीके द्विवेदी, रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
दिव्यांग छात्रों को मिला कृत्रिम अंग
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड स्टुडेंट्स में व्हाइट केन सेफ्टी डे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर कुलपति दिव्यांग विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग बांटे गए। विद्यार्थियों को ट्राईसाइकिल, कैलिपर, स्टिक, बैसाखली, लो विजन चश्मा, व्हीलचेयर आदि वितरित किए गए। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू दिव्यांग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर आरकेपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार, सीएमपी डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ.पंकज, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed