फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jhunsi- Lakhs of rupees including cash stolen after breaking the lock of an empty house

Prayagraj News: झूंसी- सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी

Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jhunsi- Lakhs of rupees including cash stolen after breaking the lock of an empty house
झूंसी। थाना क्षेत्र के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। तहरीर दिए जाने के बावजूद देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मूलत: सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव निवासी विमल सिंह काफी दिनों से झूंसी के उस्तापुर-महमूदाबाद में पुरानी पाठशाला के पीछे रहते हैं। इनके ससुर का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसलिए वह हनुमानगंज के रामापुर गांव चले गए थे। इसी बीच देर रात चोरों ने आलमारी में रखा तकरीबन 42 हजार रुपये नकद के साथ ही सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल सेट चोरी कर ली। शनिवार दोपहर बाद ग्रामीण के घर लौटने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed