फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jewelry obtained from home by threatening son; three accused

Prayagraj News: बेटे को धमकाकर घर से मंगवाए जेवर, तीन पर आरोप

Wed, 15 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 15 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelry obtained from home by threatening son; three accused
क्षेत्र के लोचनगंज मोहल्ले के एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर अपने 12 वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देकर घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवर मंगवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित लालजी केशरवानी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे को धमकाकर कई बार घर से नकदी मंगवाई। बीते 30 जून को किशोर से घर में रखे लाखों रुपये के जेवर भी निकलवा लिए। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी बेटे को प्रयागराज भी ले गए थे, जहां से पुलिस की सूचना पर वह सकुशल वापस मिला था। इसके बावजूद उसे लगातार धमकाया जाता रहा। किशोर ने 10 जुलाई को मुंबई से आए अपने मामा के सामने पूरी घटना बताई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी फूलपुर ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed