{"_id":"697a7757edd53f11e30ccba9","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-jewellery-shop-allahabad-news-c-3-ald1024-812184-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सराफा दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सराफा दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
मीरगंज में ज्वेलरी की दुकान पर चोरी करता आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मीरगंज में चोरों ने एक सराफा दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
सोरांव के रहने वाले सुधीर सोनी की मीरगंज में ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। अगली सुबह पता चला कि दुकान का शटर कटा है। सुधीर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि अंदर से 100 ग्राम से अधिक सोने के साथ चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। घटना के बाद व्यापारी एकत्र हुए और मामले की सूचना पुलिस को दी।
सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो उसमें एक आरोपी दिखाई दिया। वह मोबाइल फोन की टॉर्च से रोशनी कर अंदर घुसा और आलमारी व शोकेस खोलकर जेवरात पार कर दिए। कई मिनट तक दुकान के अंदर रहने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि दुकानदार के किसी करीबी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। लगभग 100 ग्राम सोने के साथ चांदी के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।