{"_id":"57d073e14f1c1bbc0a3171f6","slug":"jewellery-showroom-in-three-it-respondents-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ज्वेलरी शोरूम में आयकर सर्वे से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ज्वेलरी शोरूम में आयकर सर्वे से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। आयकर विभाग ने बुधवार को सिविल लाइंस, चौक और कटरा में तीन बड़े ज्वेलरी शोरूमों का सर्वे किया। सिविल लाइंस और चौक स्थित शोरूम एक ही कारोबारी के हैं। आयकर विभाग की टीम के शोरूम में पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। अफसरों ने शोरूमों के शटर बंद करा मालिकों समेत पूरे स्टॉफ को बिठा लिया। इसके बाद बिल, रजिस्टर के आधार पर माल की तौल जांच आदि का काम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। कितनी कीमत के अघोषित आभूषणों का पता चला, विभाग इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
सिविल लाइंस में पैलेस सिनेमा के सामने और चौक के मीरगंज में भगतराम जय नारायण ज्वेलर्स का शोरूम है। इसके साथ कटरा मनमोहन पार्क चौराहे के पास लक्ष्मी ज्वैलर्स शोरूम है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग को इन शोरूमों में बिल, रजिस्टर के मुकाबले अघोषित माल काफी अधिक होने की शिकायत मिली थी। विभाग तीनों शोरूमों की गतिविधियों पर बराबर नजर भी रख रहा था। तीन टीमें बनाकर बुधवार को दिन में करीब दो बजे अफसरों ने इन शोरूमों में एक साथ धावा बोला। एडिशनल कमिश्नर टीपी शुक्ला के निर्देश पर हुई कार्रवाई में टीम ने शोरूम में घुसते ही उनके शटर गिरा दिए और बाहर पुलिस का पहरा बिठा दिया।
तेजी से हुई इस कार्रवाई से शोरूमों में मौजूद मालिक और कर्मचारी किसी अनहोनी की आशंका से घबरा गए। हालांकि उन्हें तुरंत आयकर सर्वे के बारे में बताया गया। इसके बाद अफसरों ने शोरूमों में सोने, चांदी, हीरे के आभूषण, बर्तन आदि का बिल, रजिस्टर से मिलान और आभूषणों के वैल्यूएशन (तौल) का काम शुरू किया। अफसरों के मुताबिक वैल्यूएशन में बिल, रजिस्टर से अधिक माल मिलने पर उसके एवज में आयकर वसूली की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शोरूमों में चल रही धनतेरस-दीपावली की तैयारी
इलाहाबाद। अक्तूबर के अंत में धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर इन दिनों ज्वेलरी शोरूमों में तेजी से तैयारी चल रही है। इस मौके को कैश कराने के लिए शोरूम मालिक देशभर से सोने, चांदी, हीरे के आभूषण, सोने, चांदी के बर्तन एवं सिक्के, भगवान की प्रतिमाएं आदि मंगा रहे हैं। इस दौरान बड़े पैमाने पर कर चोरी की भी आशंका रहती है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से शहरभर के खासकर बड़े ज्वेलरी शोरूम संचालकों में हड़कंप है।