{"_id":"68d9a0a9ae76c91d38097100","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-in-the-same-night-allahabad-news-c-257-1-sald1006-117291-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एक ही रात दो घरों में चोरी लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एक ही रात दो घरों में चोरी लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
क्षेत्र में ड्रोन से चोरी की फैल रही अफवाह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात करछना क्षेत्र के तीन गांवों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान लाखों के गहने समेत नकदी चोरों ने पार कर दी। वहीं, ग्रामीणों का शक ड्रोन उड़ाकर चोरी करने वाले लोगों पर है।
क्षेत्र के भरहा, पचदेवरा व देवरी कला गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में आसमान में ड्रोन उड़ता देखा गया। जिसके बाद लोगों ने ड्रोन का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया।
वहीं, रविवार सुबह करछना के भीरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरी कला गांव से सटे कचरी व कटका बाजार में चोरी की घटना सामने आई। कचरी गांव निवासी सूर्यभान पटेल ने बताया कि वह कई वर्षों से मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे के बगल मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। शनिवार रात को सभी सदस्य खाना-पीना करने के बाद घर के अगले हिस्से में सो गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दरवाजे की कुंडी तोड़कर अलमारी में रखा 15 हजार नकद व डेढ़ लाख रुपये के गहने चोर उठा ले गए। इसी रात कटका बाजार निवासी राम नायक गुप्ता के यहां भी चोरों ने नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ किया। मामले को लेकर भुक्तभोगी द्वारा डायल 112 व स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अनूप कुमार सरोज ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।