फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jewellers businessman left from Mumbai missing from Chivki station

मुंबई से निकला सराफा कारोबारी छिवकी स्टेशन से लापता

Sat, 05 Dec 2020 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
jewellers businessman left from Mumbai missing from Chivki station
अपहरण - फोटो : Getty
मुंबई से वाराणसी आने के लिए निकला सराफा कारोबारी रवि सोनी संदिग्ध हाल में छिवकी स्टेशन से लापता हो गया। आखिरी बार स्टेशन पर उसे देखा गया और फिर उसका पता नहीं चला। परिजनों ने वाराणसी के कैंट जीआरपी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल सका है। खास बात यह कि जिस दिन सराफा कारोबारी लापता हुआ, उसी दिन तीन किलो सोना के साथ प्रयागराज से दो लोग पकड़े गए। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि दोनों मामलों का कोई कनेक्शन तो नहीं?
विज्ञापन

 
वाराणसी निवासी रवि (33) मुंबई में रहकर सराफा का कारोबार करता है। पत्नी व बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। पिता उमाशंकर ने बताया कि एक दिसंबर की रात रवि महानगरी एक्सप्रेस से वाराणसी आने के लिए निकला। भोर में चार बजे उसे प्रयागराज पहुंचना था। अगले दिन घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई और दिन भर पता नहीं चलने पर परिजनों ने अगले दिन कैंट जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

जीआरपी की जांच पड़ताल में पता चला कि भोर में ट्रेन के पहुंचने के बाद आखिरी बाद रवि छिवकी स्टेशन पर देखा गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह स्टेशन से बाहर निकलता दिखा, लेकिन फिर उसका पता नहीं चला। मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गया। व्यापारी की तलाश में वाराणसी के साथ ही प्रयागराज पुलिस भी लगी है। उधर इस मामले का कनेक्शन तीन दिन पहले जिले में हुई उस घटना से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें लखनऊ से आई राजस्व निदेशालय की खुफिया इकाई ने दो लोगों को तीन किलो सोने के साथ पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोने के बिस्किट दोनों ने अपने जूतों में छिपाए थे। उनसे पूछताछ में पता चला था कि वह यह माल नागपुर से लेकर आ रहे थे। जिसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चांदी व 29 लाख नगद बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों मामलों का कोई कनेक्शन तो नहीं। दरअसल जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि व्यापारी छिवकी से एक व्यक्ति के साथ स्कॉर्पियो में जाते दिखा था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed