फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jesus touches on arrival

यीशु आगमन पर छाईं खुशियां, खिले चेहरे

Mon, 25 Dec 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jesus touches on arrival
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मानवमात्र से प्रेम का संदेश लेकर क्रिसमस आया तो मसीहियों के घर, गिरजाघर खुशियों से सराबोर हुए। रविवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजाघरों में यीशु जन्म के सुसमाचार के साथ ही चर्चों की घंटियां बज उठीं। मसीहियों के चेहरे खुशी से खिले। सर्द  रात बेमानी हुई। देर शाम से आरंभ हुई पूजा, प्रार्थना और फिर शुभकामनाओं का दौर आधी रात के बाद तक जारी रहा। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक तरीके से सजाया गया। गिरजाघरों के करीब मेले जैसा माहौल रहा। ऑल सेंट्स कैथिड्रल, सेंट जोसेफ कैथिड्रल सहित सभी गिरजाघरों में प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां छाईं। विशेष प्रार्थना सभाओं में यीशु के त्याग, बलिदान की महिमा बखानी गई। साथ ही शांति, सद्भाव, प्रेम, आपसी भाईचारे और सबकी कामनाओं की पूर्ति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


रोमन कैथोलिक के इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप डॉ.राफी मंजली की देखरेख में सेंट जोसेफ कैथिड्रल में मिड नाइट सर्विस शुरू हुई। मिस्सा बलिदान की आराधना में उन्होंने कहा, प्रभु यीशु का आगमन हमारे पापों को नष्ट करने और व्यक्ति से व्यक्ति में प्रेम, भाईचारा बढ़ाने के लिए हुआ। यही पर्व का संदेश है। हमें इंसान की मदद और मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। आरंभ में पल्ली पुरोहित जेवियर फ्रांसिस ने विशेष प्रार्थना की, बाइबिल के पवित्र अंश पढ़े। प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में पादरी, श्रद्धालु, सेमिनरी, स्कूलों के अध्यापक, अध्यापिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन


वहीं आल सेंट्स कैथिड्रल में बिशप की गैरमौजूदगी में पल्ली पुरोहित रेव्हरेंड गैब्रियल दाऊद ने पवित्र बाइबिल के अंशों का पाठ और फिर विशेष प्रार्थना की। कैरल गीतों के बीच उन्होंने प्रभु यीशु के आगमन का सुसमाचार पढ़ा। साथ ही कलीसिया के लिए प्रार्थना की। दीन-दुखियों, बुजुर्गों की बेहतरी सहित सभी की सुख-शांति, समृद्धि का आशीष मांगा। ऑल्टर से श्रद्धालुओं के बीच रोटी और दाखरस का परमप्रसाद बांटा गया। ऑफरिंग में लोगों ने स्वेच्छा से दान दिया। पादरी बेल्टन, पादरी कमला सिंह ने सहयोग किया। आराधना के बाद केक और काफी के बीच सभी ने एक दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ कहकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में होली टिनिट्री चर्च, यमुना चर्च, सेंट पाल्स चर्च, कटरा चर्च, सेंट्रल मैथाडिस्ट चर्च सहित सभी गिरजाघरों में प्रार्थना के बाद उल्लास में डूबे मसीहियों ने खुशियां बांटी और एक दूसरे को बधाई दी। बिजली की रंगीन रोशनी और तरह-तरह के फूलों से गिरजाघर सजे। उत्सव का क्रम आधी रात के बाद तक जारी रहा। सोमवार की  सुबह गिरजाघरों में विशेष आराधना सभाएं होंगी। ऑल सेंट्स कैथिड्रल और सेंट जोसेफ कैथिड्रल में सुबह नौ बजे क्रिसमस डे मनाया जाएगा। अन्य गिरजाघरों में भी क्रिसमस उत्सव पर अनुष्ठान और क ार्यक्रम होंगे। गिरजाघरों के पास मेले भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed