फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JEE Mains Three layer mask will be available at the examination center prayagraj

JEE Main 2020: परीक्षा केंद्र पर मिलेगा थ्री लेयर मास्क

Mon, 31 Aug 2020 09:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
JEE Mains Three layer mask will be available at the examination center prayagraj
जेईई मेन्स 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
देश के सभी आईआईटी, एनआईटी एवं दूसरे केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए एक से छह सितंबर के बीच होने वाली परीक्षा जेईई कोविड-19 की गाइड लाइंस के अनुरूप कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र पर कोविड-19 से संबंधित स्वघोषणा पत्र देना होगा। परीक्षार्थी के तापमान की जांच के बाद उसे तीन लेयर वाला मॉस्क उपलब्ध दिया जाएगा, परीक्षा के दौरान इसी मॉस्क का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन


एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने शहर के उन निजी इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं डिग्री कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है, जहां बड़ा कंप्यूटर लैब हों। ऑनलाइन परीक्षा के लिए दो परीक्षार्थियों के बीच गैप रखने को कहा गया है। निर्देश हैं कि परीक्षार्थी मोटे सोल वाले जूते, चप्पल और बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर न आएं।
विज्ञापन


एनटीए की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि परीक्षार्थी नियत समय से पहले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। परीक्षा दो पॉली नौ से 12 बजे और शाम तीन से छह बजे के बीच होगी। पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को आठ बजे और दूसरी पाली में दो बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई के लिए मार्गदर्शन करने वाले गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह ने बताया कि तीन घंटे की परीक्षा में 300 अंक के कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 20 प्रश्र एमसीक्यू और पांच कम्प्रीहेंसिव से होंगे। बताया कि एक से छह सितंबर के बीच परीक्षा पूरी होने के बाद 10 सितंबर तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षार्थी को जेईई मेंस के पहले और दूसरे परिणाम में जिसमें बेस्ट स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक दी जाएगी।


परीक्षा के दौरान बार कोड रीडर के माध्यम से जेईई मेंस एडमिट कार्ड की जांच की जाएगी। फिजिकल कॉन्टेक्ट से बचने के लिए मेटल डिटेक्टर के जरिए फ्रिस्किंग की जाएगी। दिव्यांग छात्रों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए और अपना स्क्राइब खुद लाना होगा। इसके अलावा शैक्षिक प्रमाण पत्रों से संबंधित स्व घोषणा पत्र, कोविड-19 संबंधी स्वघोषणा पत्र और वैध सरकारी आईडी कार्ड लाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed