फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jaykaron are resonate with the worship stalls

जयकारों से गूंजते रहे पूजा पंडाल

Sat, 26 Sep 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Jaykaron are resonate with the worship stalls
 इलाहाबाद । दस दिवसीय गणेश महोत्सव के नवें दिन शुक्रवार को गणेश पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा। सांस्कृतिक संध्या में भक्ति संगीत की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में वाराणसी से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। जय गणेश, जय गणेश के घोष से पूजा स्थल गूंजता रहा। उसके पहले आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में पूजन हुआ। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष मिलिंद गोरे, उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, राजू गोखले, उदय सिंह, अनंत गोरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना हुई। पूजा में अवनीश शुक्ल, अंजनी कुमार मिश्र, सोमेश नारायण, पल्ल्वी, शिवांशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करैलाबाग कालोनी में आयोजित गणपति महोत्सव, श्री श्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर, महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ, नवयुवक संघ गणेश पूजन समिति की ओर से मलाकराज रामबाग शिवपार्क, आजाद नगर साउथ मलाका स्थित गणेश पूजा महोत्सव, बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, न्यू महाराष्ट्र मंडल महाजनी टोला, भारत उदय सेवा संस्थान की ओर से नई बस्ती कीडगंज,  दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजन-अर्चन हुआ।


श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में अशोक फेम टीवी कलाकार सिद्धार्थ  निगम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सिद्धार्थ निगम ने गणेश जी की आरती की। सांस्कृतिक संध्या में जादूगर श्याम सुंदर ने जादू की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को रोमांचित किया। कार्यक्रम में अवधेश चंद्र गुप्ता, राजू यादव, पंकज अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed