फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jansatta Dal Madhuri became the head of the district panchayat in Pratapgarh, the ruckus of the BJP, the badge of the CO was scratched

प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल माधुरी बनीं जिला पंचायत की मुखिया, भाजपाइयों का बवाल, सीओ का बिल्ला नोचा

Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jansatta Dal Madhuri became the head of the district panchayat in Pratapgarh, the ruckus of the BJP, the badge of the CO was scratched
prayagraj news : जीत के बाद प्रमाण पत्र के साथ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की माधुरी पटेल। - फोटो : prayagraj

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए चुनाव में प्रतापगढ़ में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां राजाभैया की पार्टी की प्रत्याशी माधुरी ने जीत का परचम फहराया, जबकि कौशाम्बी में कमला सोनकर जिला पंचायत की मुखिया बनीं। प्रतापगढ़ में मतदान के दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस अफसरों के साथ हाथापाई की, इनमें एक सीओ का बिल्ला नोंच लिया गया।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री और कुंडा के बाहुबली विधायक राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल की माधुरी पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया। माधुरी पटेल को 40, सपा की अमरावती को 6 व भाजपा की क्षमा सिंह को तीन मत मिले, जबकि दो मत अवैध घोषित किए गए। भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन व पुलिस पर जनसत्ता दल के प्रत्याशी की मदद का आरोप लगाते हुए बवाल किया। उन्होंने एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ सिटी अभय पांडेय, सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी से धक्कामुक्की की। इस दौरान सीओ अभय पांडेय का बिल्ला नोंच लिया गया।

विज्ञापन

Jansatta Dal Madhuri became the head of the district panchayat in Pratapgarh, the ruckus of the BJP, the badge of the CO was scratched
prayagraj news : प्रतापगढ़ में पुलिस से झड़प करते भाजपाई। - फोटो : prayagraj

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाजपा नेताओं को गेट से हटाया। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। कौशाम्बी में भाजपा प्रत्याशी कल्पना सोनकर सपा की विजमा देवी को दो मतों से हराकर जिला पंचायत की मुखिया बनीं। भाजपा प्रत्याशी को 13 व सपा समर्थित विजमा देवी को 11 मत मिले। मतदान के दौरान हस्ताक्षर मिलान नहीं होने के कारण वार्ड नंबर 19 से निर्वाचित सदस्य कमला देवी को मतदान से रोक दिया गया। इसकी जानकारी होते ही सपाई कचहरी रोड पर धरने पर बैठ गए। जांच-पड़ताल के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार उन्हें मतदान करने की अनुमति दी। इस बीच घंटे भर तक डायट मैदान के बाहर मुख्य मार्ग पर अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed