फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jaima Kanhai, Gange Bhajan among the cheers

जयकारों के बीच जनमे कन्हाई, गूंजे भजन

Mon, 03 Sep 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 03 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jaima Kanhai, Gange Bhajan among the cheers
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
घर-घर, मंदिर-मंदिर कान्हा जन्मोत्सव की धूम रही। भाद्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि के संचरण और रोहिणी नक्षत्र के जयन्ती योग में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया। जयकारों के बीच जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाई दी, मंगल और बधाई गीत गाए। आधी रात के बाद तक भजन-कीर्तन के कार्यक्रम भी हुए। बाद में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा।
विज्ञापन


घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। फूलों और बिजली की झालरों से उसे मनोहारी रूप दिया गया। शनि परिवार सेवा समिति की ओर से पीठाधीश्वर पराग जी की देखरेख में जन्मोत्सव मनाया गया। बाद में भजन भी हुए। स्मार्तधर्मावलंबिनी सभा की ओर से रामबाग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में जागरण एवं अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियां हुईं। सूबेदारगंज स्थित भुवनेश्वर नाथ मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कान्हा की भव्य झांकी सजाई गई। सोमवार को शाम चार बजे से भजन-संकीर्तन होगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक चौराहा स्थित ग्रीनलैंड मोटर्स में राजेंद्र तिवारी दुकानजी की देखरेख में झांकी सजाकर पॉलीथिन मुक्त, खुले में शौच के बारे में स्लोगन से जागरूक किया गया। हिम्मतगंज स्थित सत्संग भवन में शृंगार आरती के बाद सुधा त्रिपाठी का भजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उदया तिथि की मान्यता वाले अष्टमी एवं उदय कालिक रोहिणी नक्षत्र में तीन सितंबर को कान्हा जन्मोत्सव मनाएंगे। इस्कॉन की ओर से काशीराज नगर, बलुआघाट स्थित राधावेणी माधव मंदिर में जन्मोत्सव पर राधाकृष्ण का मनोहारी शृंगार किया जाएगा। सुबह चार बजे मंगलाआरती के बाद शृंगार आरती, रात 11 बजे चांदी के 108 कलशों से राधावेणीमाधव का महाभिषेक और 108 दीपों से आरती उतारी जाएगी। कान्हा को 108 व्यंजनों का भोग, 5001 रसगुल्ले भी अर्पित किए जाएंगे।

मठ बाघम्बरी गद्दी  में सवा कुंतल पंचामृत से अभिषेक
मठ बाघम्बरी गद्दी  में हर्षोल्लास से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। 151 वेदज्ञ ब्राह्मणों के मन्त्रोंच्चार के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद  अध्यक्ष  महन्त नरेंद्र गिरि ने बाल गोपाल कृष्ण का सवा कुन्तल पंचामृत, दूध दही घी शहद शक्कर से षोडशोपचार पूजन, अभिषेक किया। सवा कुंतल मिष्ठान मक्खन फल अर्पित किए गए।

पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में कान्हा जन्मोत्सव का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। जन्मोत्सव पर सचिव मोहन रामसेवक गिरि ने बंदूक दागकर कान्हा जन्मोत्सव की सूचना दी। महंत जमुनापुरी ने आरती, पूजन किया। अखाड़े के मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडे बच्चा भैया ने बताया कि यह परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है, जब सबके पास घड़ियां नहीं होती थीं।


सिद्ध देवालय में शंख सम्राट प्रतियोगिता
सिद्ध देवालय करणपुर प्रयाग में पंडित सुरेश पांडे के निर्देशन में शंख सम्राट प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों ने शंख बजाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। पंडित पुष्पराज पांडे की देखरेख में पूजन-अनुष्ठान हुए।

0 ललिता, कल्याणी में प्राकट्य उत्सव
महाशक्तिपीठ ललित देवी मंदिर में कान्हा की आकर्षक झांकी सजाई गई। महाशक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर में देवी कल्याणी और राधाकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed