फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jailed convicts of seven undertrials, including four operatives of Atik Ahmed

अतीक अहमद के चार गुर्गों समेत सात विचाराधीन कैदियों की बदली गई जेल

Fri, 31 Jul 2020 01:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jailed convicts of seven undertrials, including four operatives of Atik Ahmed
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media
माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों पर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। 30 जुलाई को नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक के चार गुर्गों समेत कुल सात अपराधियों का बाहरी जिला जेलों में ट्रांसफर कर दिया गया। सभी कैदियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बृहस्पतिवार को रवाना किया गया। सभी को अलग-अलग जेलों में भेजा गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर शासन के आदेश पर नैनी जेल से अतीक के गुर्गे सलमान पुत्र अंसार निवासी कसारी-मसारी, धूमनगंज को जिला कारागार कौशांबी, अकरम पुत्र रहीम निवासी धूमनगंज को बांदा, अशरफ पुत्र मकबूल निवासी हरवारा, धूमनगंज व फरहान पुत्र अनीश पहलवान निवासी लाल बिहारा, बम्हरौली, धूमनगंज को चित्रकूट व तीन अन्य फारुख पुत्र रमजान निवासी बादशाही मंडी, कोतवाली को कौशांबी, बच्चा पासी उर्फ रुपचंद्र पुत्र कल्लू पासी निवासी गढ़वा, धूमनगंज को प्रतापगढ़ और पकंज पुत्र सूर्य नारायण निवासी बाघराय, प्रतापगढ़ को जिला कारागार मिर्जापुर भेजा गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि सातों विचाराधीन बंदियों को शासन के आदेश पर विभिन्न जेलों में स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले भी नैनी जेल से अतीक के भाई एवं पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ मो. अशरफ, पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका दिलीप मिश्रा, सुल्तानपुर के शूटर नीरज मिश्रा व नावेद को प्रदेश के अन्य जेलों में भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed