फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jail administration is monitoring every movement of miscreants

नैनी जेल : उपद्रवियों की हर हरकत पर नजर रख रहा जेल प्रशासन 

Mon, 13 Jun 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 01:09 AM IST
सार

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पुराने शहर में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में 95 लोगों के खिलाफ नामजद व पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Jail administration is monitoring every movement of miscreants
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पुराने शहर में हुए बवाल में गिरफ्तार कर जेल भेज गए उपद्रवियों की हर हरकत पर जेल प्रशासन नजर रख रहा है। इन सभी उपद्रवियों को जेल के अंदर अलग बैरक में रखा गया है। कुछ दिनों बाद जेल प्रशासन उन्हें अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट करेगा। 

विज्ञापन



शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पुराने शहर में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में 95 लोगों के खिलाफ नामजद व पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को पुलिस ने 64 लोगों को न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय कारागार नैनी भेज दिया था। जेल प्रशासन सभी उपद्रवियों को एक अलग बैरक में रखे हुए है और उनकी हर हरकत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन



बैरक के बाहर लंबरदार व सिपाहियों को लगाने के साथ ही उनपर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। कुछ उपद्रवियों की तबीयत खराब होने पर उन्हें सुरक्षा के बीच जेल अस्पताल में भी रखा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से सभी को एक अलग बैरक में रखा गया है। उनकी हरकतों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed