फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jaam ki news

जाम से सारा शहर रहा परेशान

Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
jaam ki news
jaam
निरंजन रेल ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते लगातार तीसरे दिन शहरियों को खासी परेशानी हुई। यहां जानसेनगंज से सिविल लाइंस को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर रोड ट्रैफिक ब्लॉक होने की वजह से शनिवार, रविवार के मुकाबले शहर में सोमवार को जबरदस्त जाम लगा। जाम का असर तकरीबन पूरे शहर पर पड़ा। इस दौरान स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई। हजारों लोग घंटों जाम में फंसे रहे। जाम के चलते कई एंबुलेंस भी फंस गईं। शाम तक शहर के तमाम हिस्सों में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


सौ साल से ज्यादा पुराने निरंजन ब्रिज में स्टील के गार्डर बदले जाने का काम शुक्रवार 16 सितंबर की रात शुरू हुआ। यहां स्टील की जगह कंक्रीट के गार्डर लगाए गए हैं। इस दौरान रेलवे की ओर से 16 सितंबर की रात से ही जानसेनगंज से निरंजन ब्रिज के नीचे से होकर सिविल लाइंस जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। शनिवार और रविवार को इस वजह से कई बार तमाम इलाकों में जाम लगा लेकिन सोमवार को स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन


मेडिकल चौराहे से रामबाग जाने वाली सड़क पर सुबह नौ बजे के बाद ऐसा जाम लगा कि शाम तक वाहन रेंगते रहे। इस दौरान वहां ट्रेनों की आवाजाही के चलते कई दफे रेल फाटक भी बंद हुआ, इससे हालात और खराब हुए। रामबाग से बैरहना जाने वाली सड़क पर भी इसका खासा असर पड़ा। बैरहना से एमजी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क, अलोपीबाग से जवाहर लाल नेहरू रोड, एम जी मार्ग आदि स्थानों पर भी काफी देर तक जाम लगा रहा। उधर रेलवे स्टेशन से लीडर रोड होकर खुसरोबाग ओवर ब्रिज, पानी टंकी चौराहा, नवाब युसूफ रोड जाने वाली सड़क पर तो जाम की समस्या विकराल हो गई। यहां अग्रसेन कालेज से लूकरगंज होकर पुरानी जीटी रोड जाने वाली सड़क भी जाम रही। रेलवे स्टेशन से नखास कोहना, करेली जाने वाली सड़क पर लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed