फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   It seemed as if fire kept raining from the sky, the throat kept getting dry, the mercury crossed 46 degrees.

Temperature : आसमान से मानो बरसती रही आग, सूखता रहा गला, पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा

Thu, 13 Jun 2024 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

गर्म हवाओं के चलते गला सूखता रहा। रेलवे स्टेशनो और रोडवेज स्टैंड पर भी सन्नाटा दिखा। गर्मी को देखते हुए लोगों ने साधारण बसों के एसी बसों को प्राथमकिकता दी। नींबू शिकंजी, नारिलय पानी, ठंडा पानी, शीतल पेय पदार्थ, खीरा, ककड़ी, लीची, तरबूज, गन्ने और बेल के रस की काफी मांग रही।

विज्ञापन
It seemed as if fire kept raining from the sky, the throat kept getting dry, the mercury crossed 46 degrees.
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में शीतल पेय लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूर्य के तेवर से इन दिनों प्रयागराज तप रहा है। दिन में सड़कें अंगारे की तरह जल रही हैं। गर्म हवाओं और धूप ने लोगों का दिन में घर निकलना मुश्किल कर दिया है। पिछले दो दिनों तक सबसे गर्म जिला रहने के बाद बृहस्पतिवार को प्रयागराज में पारा 46.4 डिग्री रहा। दोपहर में एक से तीन बजे के बीच सड़कों पर सन्नाटा छा गया लोग अपनी दुकान बंद करके घरों में रहने के लिए बाध्य हो गए।

विज्ञापन





विज्ञापन





गर्म हवाऔों के चलते गला सूखता रहा। रेलवे स्टेशनो और रोडवेज स्टैंड पर भी सन्नाटा दिखा। गर्मी को देखते हुए लोगों ने साधारण बसों के एसी बसों को प्राथमकिकता दी। नींबू शिकंजी, नारिलय पानी, ठंडा पानी, शीतल पेय पदार्थ, खीरा, ककड़ी, लीची, तरबूज, गन्ने और बेल के रस की काफी मांग रही। दुकानों पर लोग गला तर करते देखे गए। साधारण बसों के अलावा सवारी वाहनों में यात्री बेहाल देखे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के जानकारों के अनुसार, 15 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री के करीब बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

लू लगने से सात मरीज भर्ती

लू लगने से सात मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जिसमें दो एसआरएन व पांच मरीज बेली में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा बेली में 11, काल्विन में पांच व एसआरएन में तीन मरीज डायरिया के भर्ती हुए हैं।

शुक्रवार को गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। - डॉ. शैलेंद्र राय, मौसम वैज्ञानिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed