Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   It is necessary to follow the rules changed by the government order issued before the recruitment in

High Court : भर्ती से पहले जारी किए गए शासनादेश से बदले नियमों का चयन प्रक्रिया में पालन जरूरी

Mon, 15 Sep 2025 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 02:17 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 12 मार्च 2018 के शासनादेश के बाद 14 अप्रैल 2018 को भर्ती शुरू की गई थी। ऐसे में शासनादेश से बदले नियमों का चयन प्रक्रिया में पालन जरूरी था।

विज्ञापन
It is necessary to follow the rules changed by the government order issued before the recruitment in
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 12 मार्च 2018 के शासनादेश के बाद 14 अप्रैल 2018 को भर्ती शुरू की गई थी। ऐसे में शासनादेश से बदले नियमों का चयन प्रक्रिया में पालन जरूरी था। इस टिप्पणी संग कोर्ट ने बस्ती जिले के खैर औद्योगिक इंटर काॅलेज के 21 अध्यापकों के चयन को मंजूरी न देने वाले आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज कर दी। यह आदेश न्यायमूर्ति दोनाडी रमेश ने मेराजुल हक व 20 अन्य की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


मामले में औद्योगिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती की अनुमति से सात जनवरी 2018 को प्रधानाचार्य व एलटी ग्रेड अध्यापकों के खाली पद भरने का प्रस्ताव दिया था। प्रधानाचार्य पद पर 27 फरवरी 2018 को मोहम्मद याहिया का चयन किया गया और शिक्षा निदेशक ने अनुमोदन कर दिया। इसके बाद एलटी ग्रेड अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन 24 अप्रैल 2018 को निकाला गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक को चयन सूची भेजी गई जिसे उन्होंने मंजूरी देने से इन्कार कर दिया। कहा कि विद्यालय अल्पसंख्यक संस्था है। नियमानुसार रिक्ति के तीन माह के भीतर पद भरे लिए जाने चाहिए थे। ऐसा न करने से पद स्वयं समाप्त हो गए। इसके लिए शिक्षा निदेशक के निर्देश पर पदों का पुनर्निर्धारण किया जाना चाहिए था। साथ ही चयन प्रक्रिया में 12 मार्च 2018 के शासनादेश का पालन नहीं किया गया है। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट ने कहा कि शासनादेश आने के बाद भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। ऐसे में चयन में शासनादेश लागू होगा। इसी के साथ कोर्ट ने याचिका में हस्तक्षेप से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed