{"_id":"6afe0e5f55f6de7283006ecd","slug":"it-is-essential-for-women-to-be-screened-for-gestational-diabetes-as-soon-as-they-become-pregnant-allahabad-news-c-3-ald1024-1019956-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गर्भधारण करते ही महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गर्भधारण करते ही महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच जरूरी
Thu, 19 Nov 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह शुरुआती दिनों में ही जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच करा लें। महिलाओं को 75 ग्राम ग्लूकोज पानी में डालकर पिलाएं और दो घंटे बाद शुगर की जांच करें। ऐसे में अगर शुगर 140 के ऊपर है, तो मधुमेह रोग विशेषज्ञ से संपर्क करके दवा या फिर इंसुलिन शुरू कर दें। ऐसा होने से जच्चा व बच्चा दोनों डायबिटीज से सुरक्षित रहते हैं।
यह बातें बुधवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित प्रोफेसर प्रीतम प्रेक्षागृह में मेडिसिन व एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की तरफ से विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज कॉन्क्लेव कार्यक्रम के दौरान मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच छह बार जरूरी है।
कार्यक्रम में अस्पताल के सामान्य वार्ड और आईसीयू में बढ़े रक्त शर्करा के उपचार पर भी चर्चा हुई। बच्चों और किशोरों में टाइप-1 मधुमेह तथा मधुमेह से जुड़े मानसिक तनाव पर भी सत्र हुए। मधुमेह फुट संक्रमण, हड्डी तक पहुंचे संक्रमण और अंग बचाने के उपायों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सूक्ष्म रक्तवाहिका संबंधी जटिलताओं और मधुमेह के बहु-अंग प्रभावों पर भी पैनल चर्चाएं हुईं। कार्यक्रम में डॉ. अमृता चौरसिया, डॉ. मनोज माथुर, उप प्रधानाचार्य डॉ मोहित जैन व डॉ. धर्मेंद्र यादव व एसआरएन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम चौरसिया आदि ने व्याख्यान दिए।
विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता डॉ. अनुषा श्रीवास्तव, डॉ. अंशुल सिंह व डॉ. कृष्णा पांडेय जैसे चिकित्सकों ने की। कार्यक्रम में मौजूद मंडलायुक्त लोकेश एम. ने मधुमेह के प्रभावी नियंत्रण के लिए समय पर जांच को महत्वपूर्ण बताया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने की।
नवजात में भी मधुमेह का खतरा
मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. विभु रंजन खरे ने बताया कि जीवन शैली, अनियमित खानपान व मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से मधुमेह का खतरा नवजात शिशुओं पर भी मंडराने लगा है। अब टाइप वन व टाइप टू डायबिटीज किसी भी उम्र में हो सकती है। ऐसे में बेहतर खानपान, स्वस्थ जीवन शैली व आउट डोर गेम को जीवन में शामिल करना जरूरी है।
मानसिक तनाव के चलते शुगर की दवा भी हो जाती है बेअसर
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि डायबिटीज होने पर खान-पान, दवाई व दिनचर्या के बारे में अधिक सोचना मानसिक तनाव का कारण बनता है। इसके बाद डायबिटीज की दवा भी काम करना बंद कर देती है। ऐसे डायबिटीज के मरीजों को चाहिए कि वह अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें और आवश्यकता पड़ने पर मनोवैज्ञानिक सलाह भी लेते रहें।