फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   It also killed more than 50 of the raw wine

यहां भी 50 से ज्यादा जान ली कच्ची दारू ने

Tue, 13 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
 महुए से चोरी-छिपे तैयार की जाने वाली अवैध कच्ची दारू इलाहाबाद  में भी पिछले एक दशक के दौरान 50 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है। कई लोगों की मौतों की बड़ी घटनाओं के अलावा एक या दो लोगों के जहरीली शराब से मरने के कई मामले सामने आए। हर घटना के बाद आबकारी और पुलिस विभाग की ओर से सख्ती की गई मगर कुछ ही समय गुजरने के बाद जहरीली शराब की भट्ठियां फिर धधकने लगीं।
विज्ञापन


अवैध शराब का सबसे बड़ा कहर सितंबर 2010 में मऊआइमा इलाके में टूटा था। सात सितंबर 2010 को मऊआइमा के मऊदोस्तपुर, चिगिया का पूरा, चौहान का पूरा समेत पांच गांव में जहरीली शराब पीने से एक के बाद एक 14 लोगों ने जान गंवा दी। इससे भी ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए। उनकी आखों की रोशनी छिन गई। इन गरीब परिवारों पर तो आफत ही टूट पड़ी। पुलिस और आबकारी के अधिकारियों पर कार्रवाई हुई लेकिन मऊआइमा इलाके में कच्ची दारू का अवैध धंधा थमा नहीं है।
विज्ञापन


 उससे एक साल पहले हंडिया इलाके के धनूपुर ब्लाक में भी दो महीने के अंतराल में कच्ची शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अलावा, अरैल, बहमलपुर, नीवां, घूरपुर के बिरवल जैसे कछारी गांवों में कच्ची शराब ने दस साल में 20 से ज्यादा लोगों की जान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से सटे नैनी में अरैल ऐसा गांव है जहां अवैध कच्ची शराब का धंधा औरतों के हाथों में है। पुलिस और आबकारी की टीम छापा मारती है तो वहां औरतें ही शराब की भट्ठियां धधकाते पकड़ी जाती हैं। दरअसल, अरैल में ज्यादातर पुरुष शराब पीकर मारे गए या दुश्मनी में उनका कत्ल हो गया। ऐसे में पति की मौत के बाद परिवार के गुजारे का और कोई जरिया नहीं होने की वजह से महिलाएं भी यहीं धंधा करने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed