फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Israel ready to participate in Mahakumbh, Ambassador meets Minister Nandi

Prayagraj : महाकुंभ में भागीदारी के लिए इजरायल तैयार, राजदूत ने मंत्री नंदी से की मुलाकात

Wed, 16 Oct 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 04:34 PM IST
सार

सरकारी आवास पर इजराइल के राजदूत का स्वागत करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि भारत और इजरायल के द्विपक्षीय संबंध सदैव घनिष्ट एवं मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के मध्य राजनयिक, राजनैतिक, कूटनीतिक एवं व्यापारिक साझेदारी प्रगाढ़ है।

विज्ञापन
Israel ready to participate in Mahakumbh, Ambassador meets Minister Nandi
इसराइल के राजदूत ने मंत्री नंदी से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके सरकारी आवास 6-कालीदास मार्ग पर मुलाकात की। साथ ही उत्तर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी पर चर्चा की। इस दाैरान इजरायल की ओर से महाकुंभ में भी भागीदारी का भरोसा दिलाया गया।

विज्ञापन


सरकारी आवास पर इजराइल के राजदूत का स्वागत करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि भारत और इजरायल के द्विपक्षीय संबंध सदैव घनिष्ट एवं मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के मध्य राजनयिक, राजनैतिक, कूटनीतिक एवं व्यापारिक साझेदारी प्रगाढ़ है।
विज्ञापन


इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने उत्तर प्रदेश में रक्षा और कृषि क्षेत्र के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी की बात कही। इस माैके पर मंत्री नन्दी ने विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में एक महाकुम्भ-2025 में आगमन के लिए उन्हें आमंत्रित किया। इस पर उन्होंने महाकुम्भ में इजराइल की मजबूत उपस्थिति एवं भागीदारी का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके लिए इजराइल तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed