{"_id":"6b0c46e764bf3e786f035970","slug":"iskcon-prabhupada-ghat-reverberated-with-devotion-yamuna-maiya-s-divine-sari-adornment-captivated-the-heart-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भक्ति की गूंज से गूंजा इस्कॉन का प्रभुपाद घाट, यमुना मैया के दिव्य साड़ी शृंगार ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भक्ति की गूंज से गूंजा इस्कॉन का प्रभुपाद घाट, यमुना मैया के दिव्य साड़ी शृंगार ने मोहा मन
Sun, 29 Nov 2026 09:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:08 PM IST
सार
श्री श्री राधा वेणी माधव मंदिर, इस्कॉन प्रयागराज, बलुआघाट में श्री श्री राधा वेणी माधव जी के 23वें प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य ‘नौका विहार महोत्सव’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
भजन कीर्तन करते इस्कॉन मंदिर के भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
श्री श्री राधा वेणी माधव मंदिर, इस्कॉन प्रयागराज, बलुआघाट में श्री श्री राधा वेणी माधव जी के 23वें प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य ‘नौका विहार महोत्सव’ का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान इस्कॉन का प्रभुपाद घाट भक्तिमय वातावरण और हरिनाम संकीर्तन की गूंज से गूंज उठा।
विज्ञापन
यमुना मैया के प्रति श्रद्धा और प्रेम को अभिव्यक्त करते हुए यमुना के जल पर किया गया दिव्य साड़ी शृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित यमुना तट और जलराशि पर साड़ी शृंगार का मनोहारी दृश्य श्रद्धालुओं को भावविभोर करता रहा।
विज्ञापन
इसी क्रम में श्री श्री राधा वेणी माधव जी को भव्य शोभायात्रा के साथ यमुना घाट तक ले जाया गया। सायं 4 बजे से 5:30 बजे तक यमुना के जल में भगवान श्री श्री राधा वेणी माधव जी का दिव्य नौका विहार कराया गया। सुसज्जित नौका में भगवान के दर्शन एवं नौका विहार के दौरान भक्तों ने भक्ति-रस का अनुभव किया।
विज्ञापन
महोत्सव के समापन चरण में श्री श्री राधा वेणी माधव जी की आरती तथा प्रभुपाद घाट पर भव्य यमुना आरती संपन्न हुई। आरती के समय घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर यमुना मैया के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरे घाट परिसर में हरिनाम संकीर्तन, भक्ति-संगीत और जयकारों की गूंज से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
महोत्सव ने प्रयागराज की आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति, संस्कृति और यमुना-सेवा का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। प्रभुपाद घाट पर गूंजते हरिनाम और यमुना आरती के दिव्य दृश्य ने श्रद्धालुओं के मन में अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति अंकित की।
