फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Iron protective cover being laid on the Banaras-Prayagraj railway section

Prayagraj News: बनारस-प्रयागराज रेलखंड पर बिछाया जा रहा लोहे का सुरक्षा कवच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Iron protective cover being laid on the Banaras-Prayagraj railway section
पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल ने वाराणसी और प्रयागराज रेलखंड पर कुल 250 किलोमीटर ट्रैक के किनारे लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग करनी शुरू कर दी है। इस परियोजना के तहत अप और डाउन दोनों लाइनों के किनारे करीब डेढ़ मीटर ऊंचे क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू किया गया है। इससे ट्रैक पर आवारा पशुओं और नीलगायों के आने से होने वाले हादसे को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रैक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले दो वर्षों में ट्रैक दोहरीकरण और तकनीकी सुधारों के जरिए ट्रेनों की औसत गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचा दी गई है। अब बैरिकेडिंग के बाद अधिकतम गति 130 किमी प्रतिघंटा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने आधुनिक पंचिंग मशीनों की मदद से स्टील बीम लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए डेढ़ साल का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रतिदिन औसत 250 मीटर बैरिकेडिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि यात्री सुरक्षा रेलवे के लिए सर्वोपरि है। ट्रैक किनारे बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed