{"_id":"5f6b705b8ebc3ee3b51a16b1","slug":"irctc-will-increase-food-packet-numbers-in-train-city-desk-news-ald287059640","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में फूड पैकेट का दायरा बढ़ाएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में फूड पैकेट का दायरा बढ़ाएगा आईआरसीटीसी
विज्ञापन
irctc will increase food packet numbers in train
-छोला-चावल, राजमा-चावल, ऑमलेट आदि खान पान की सामग्री यात्रियों को फिर होंगी उपलब्ध
-जुलाई में दस प्रतिशत भी नहीं थी बिक्री, भीड़ बढ़ने पर अब यात्री भी करने लगे फूड पैकेट की डिमांड
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को अगले माह से खानपान की कई सामग्रियां उपलब्ध होंगी। यात्रियों की डिमांड पर आईआरसीटीसी ने ट्रेनों एवं स्टेशनों पर फूड पैकेट एवं रेडी टू ईट मील का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। अगले माह से ट्रेनों में तमाम ऐसे व्यंजन जो लॉक डाउन के पूर्व यात्रियों को मिल रहे थे उसे एक बार फिर से उपलब्ध करवाने की तैयारी की गई है।
मौजूदा वक्त रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में चिप्स, बिस्कुट, चाय, नमकीन आदि खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध हो रहे हैं। लेकिन ट्रेनों की बढ़ रही संख्या एवं पाबंदियां हटने और बाजार खुलने कोरोना संक्रमण का खौफ यात्रियों में कुछ हद तक कम हुआ है। इसका असर यह रहा कि अब यात्री स्टेशनों एवं ट्रेनों में मिलने वाले फूड पैकेट बेहिचक लेने लगे हैं। जून-जुलाई माह में जहां दस प्रतिशत से कम यात्री फूड पैकेट एवं रेडी टू ईट मील खरीद रहे थे, वहीं अब स्टेशनों पर कैटरिंग से जुड़े लोग भी मान रहे हैं कि फूड पैकेट खरीदने वालों का आंकड़ा 60 फीसदी के आसपास हो गया है।
संक्रमण को लेकर सतर्कता के बीच अनलॉक में ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया तो थाली की जगह रेडी टू ई मील के पैकेट ने ले ली। जून में इस तरह का भोजन खरीदने वालों की संख्या काफी कम थी, लेकिन अब यह लगातार बढ़ रही है। यात्री अब भोजन की भी डिमांड कर रहे हैं। इसी वजह से आईआरसीटीसी ने अभी कुछ स्थानों पर रेडी टू ईट मील के तहत ऐसे खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा दिए हैं जो गर्म पानी डालने के पांच मिनट बाद खाने योग्य हो जाते हैं। इसमें पोहा मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन
अब आने वाले दिनों में कढ़ी-चावल, छोला-चावल, राजमा-चावल, बिरयानी, नूडल्स आदि भी यात्रियों को उपलब्ध होगा। आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि रेडी टू ईट मील में कुछ और नए खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। अगले माह से यात्रियों को कुछ नए खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकते हैं।