{"_id":"69b8d90337c0342199021715","slug":"irctc-launches-kashmir-package-the-five-night-six-day-tour-begins-on-april-17-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC ने लॉन्च किया कश्मीर का पैकेज: पांच रात छह दिन का सफर; कहां होगी बुकिंग, कितना आएगा खर्च? जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRCTC ने लॉन्च किया कश्मीर का पैकेज: पांच रात छह दिन का सफर; कहां होगी बुकिंग, कितना आएगा खर्च? जानें सबकुछ
Tue, 17 Mar 2026 10:01 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:01 AM IST
सार
IRCTC Kashmir Tour Package 2026: 22 अप्रैल तक चलने वाली इस यात्रा में पर्यटकों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए लोगों को लखनऊ पहुंचना होगा। वहां से सारा इंतजाम आईआरसीटीसी का रहेगा।
विज्ञापन
श्रीनगर, डल झील का नजारा
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
गर्मियों में कश्मीर की वादियों और बर्फीले पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने जन्नत-ए-कश्मीर हवाई टूर पैकेज लाॅन्च किया है। पांच रात और छह दिन का यह सफर 17 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
22 अप्रैल तक चलने वाली इस यात्रा में पर्यटकों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए लोगों को लखनऊ पहुंचना होगा। वहां से सारा इंतजाम आईआरसीटीसी का रहेगा। लखनऊ से श्रीनगर आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट के जरिये की गई है। इस पैकेज में यात्रियों के ठहरने के लिए थ्री स्टार होटल और पारंपरिक हाउस बोट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
वहां डल झील, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, गुलमर्ग की गोंडोला केबल कार और बेताब घाटी जैसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।
विज्ञापन
यात्रा का खर्च (प्रति व्यक्ति) 68,800 रुपये रहेगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर की जा सकती है। इसमें दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर किराया 52,300, तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर किराया 49,950 रुपये रहेगा।