{"_id":"5d0923348ebc3e41086d63cd","slug":"ips-amit-anand-kumar-adrressed-police-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से डरें नहीं, यह आपकी मदद के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से डरें नहीं, यह आपकी मदद के लिए
Tue, 18 Jun 2019 11:15 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : Prayagraj
गुरुकुल क्लासेस के छात्रों के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास था। जन-मानस में भय का पर्याय मानी जाने वाली पुलिस के एएसपी और क्षेत्राधिकारी बैरहना छात्रों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने छात्रों से कहा कि पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है, पुलिस आपकी मदद के लिए है। यह बातें ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से गुरुकुल क्लासेस में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ में एएसपी अमित कुमार आनंद ने कहीं। उन्होंने बच्चों से सोशल मीडिया से दूर रहने के साथ उसके नकारात्मक पक्ष को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को जेईई की तैयारी कैसे करें और किस प्रकार के सूत्रों को निगमन करें इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एप के जरिए दर्ज कराएं ई-एफआइआर
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी अमित कुमार आनंद ने छात्रों से पुलिस से जुड़े ‘यूपी कॉप एप’ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इसके जरिए ई-एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने छात्रों को बताया कि ‘त्रिनेत्र एप’ के जरिए अपराधियों की पहचान और उनको पकड़ना आसान हो जाएगा। उन्होंने छात्रों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर (आईट्रिपलसी) के बारे में छात्रों को जानकारी दी। फेसबुक, ह्वाट्सएप सहित दूसरे सोशल साइट्स पर अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को बढ़ते साइबर क्राइम के खतरे से आगाह किया। उन्होंने बच्चों को सोशल पुलिसिंग करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह अपने घर मेें अभिभावकों, पड़ोसियों को यात्रा के दौरान कार की सीट बेल्ट बांधने और बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाने को कहें।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों से यातायात के नियमों का बढ़ चढ़कर पालन करने को कहा। कहा कि समाज में कहीं भी कुछ गलत दिखाई पड़ता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का सहयोग भी कानून का अनुपालन करना है। बताया कि पुलिस का काम हर नागरिक कर सकता है। हर नागरिक पुलिस है। छात्राओं को 1090 वूमेंस हेल्पलाइन के प्रयोग की सलाह दी।
विज्ञापन
छात्रों किया सवाल-जवाब
पुलिस की पाठशाला के दौरान गुरुकुल क्लासेस के छात्रों ने आईपीएस अमित कुमार आनंद से उनके आईआईटी से बीटेक करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा में आने के बारे में भी सवाल किया। छात्राओं ने महिला सुरक्षा के कई मुद्दों पर पुलिस आईपीएस अमित आनंद का ध्यान खींचा। उन्होंने सभी के सवालों का जवाब दिया। संवाद के दौरान मुख्य वक्ता का स्वागत गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह एवं धन्यवाद मम्मल सिंह और संयोजन राजेश यादव ने किया।