फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IPL filed to stop

आईपीएल का आयोजन रोकने के लिए याचिका दाखिल

Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
IPL filed to stop
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : demo pics
कानपुर के ग्रीन पार्क में प्रस्तावित आईपीएल सीरीज के मैचों पर प्रतिबंध लगाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कानपुर महानगर जनकल्याण समिति ने जनहित याचिका दाखिल कर मैचों का आयोजन रोकने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सूखे की चपेट में है। कानपुर शहर में भी पानी का घोर संकट है। इस स्थिति में मैच में लाखों लीटर पानी बर्बाद होगा। याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति वीके शुक्ल और न्यायमूर्ति यूसी श्रीवास्तव की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार से मैच में होने वाले पानी के खर्च, कानपुर में पानी की उपलब्धता आदि की जानकारी मांगी है। याचिका पर सोमवार 16 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


याचिका का विरोध करते हुए मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश उपाध्याय और अनुराग श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि कानपुर शहर को प्रतिदिन 420 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है, जबकि स्टेडिएम को हरा रखने के लिए दशमलव 22 (.22) एमएलडी पानी ही चाहिए। बताया कि प्रदेश के सभी स्टेडिएम में घास को हरा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जाता है। यह सतत प्रक्रिया है। याची का कहना है कि कानपुर में 19 और 21 मई को आईपीएल मैचों का आयोजन होना है। बांबे हाईकोर्ट ने पानी की बर्बादी के कारण ही महाराष्ट्र में आईपीएल के आयोजन पर रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश में भी सूखे के हालात वैसे ही हैं। इस समय पानी बचाने की आवश्यकता है न कि मैच के आयोजन पर बर्बाद करने की। याचिका में कानपुर में प्रकाशित कई मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed