फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation started against Babu, who took salary of 88 thousand rupees

88 हजार रुपये प्रति माह वेतन लेने वाले बाबू के खिलाफ शुरू हुई जांच

Sat, 12 Jun 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jun 2021 11:35 PM IST
सार

  • तीन सदस्यीय कमेटी कर रही जांच, बाबू को एसपीएम विभाग से किया गया संबद्ध

विज्ञापन
Investigation started against Babu, who took salary of 88 thousand rupees
salary - फोटो : social media

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में जूनियर क्लर्क द्वारा 88 हजार रुपये वेतन लेने के मामले की जांच शुरू हो गई है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने वित्त नियंत्रक की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बैठा दी है। इसके साथ ही बाबू की दो महीने की वेतन पर्ची देखकर मामले को प्रथम दृष्टया सही पाया है। बाबू को एसआरएन चिकित्सालय से हटाकर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसपीएम विभाग में संबद्ध कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसआरएन में एक बाबू द्वारा प्रतिमाह 88 हजार रुपये का वेतन लेने की अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने वित्त नियंत्रक शिवेंद्र सिंह, प्रोफेसर मोहित जैन और क्रय सचिव डॉ. राजेश कुमार राय की अगुवाई में एक जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी ने जूनियर लिपिक की दो महीने की सैलरी की रैंडम जांच की।
विज्ञापन


पाया कि जूनियर लिपिक वरिष्ठ लिपिक और कार्यालय प्रमुख से अधिक वेतन ले रहा है। इस आधार पर उसे तुरंत स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से हटाकर मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित एसपीएमडी विभाग से संबद्ध कर दिया गया। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में डीजी और शासन को भी सूचित कर दिया गया है। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद बाबू के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर लिपिक दे रहा आत्महत्या की धमकी
अधिक सैलरी लिए जाने के मामले में जांच शुरू होने पर जूनियर लिपिक ने परिवार सहित आत्महत्या की धमकी है। जूनियर लिपिक ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक को एक पत्र भेजा है। उसमें कहा है कि उसने अपनी सैलरी मेें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की है। उसने इस संबंध में चिकित्सालय के एक दूसरे बाबू पर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed