फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation agency is scanning CCTV footage to identify Shahrukh's associates

एटीएस : शाहरुख के साथियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच एजेंसी 

Fri, 17 Sep 2021 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 10:28 PM IST
सार

एटीएस की टीम मुहल्ले में लगे हाई क्वालिटी के कैमरों की छानबीन कर रही है ताकि यह पता चल सके कि संदिग्ध शाहरुख के साथ आने वाले और कौन लोग थे।

विज्ञापन
Investigation agency is scanning CCTV footage to identify Shahrukh's associates
एटीएस (Demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डांडी के मकसूदाबाद मोहल्ले में रामबाग निवासी शाहरूख के पोल्ट्री फार्म में आईईडी मिलने के बाद जांच एजेंसी व पुलिस शाहरुख व उसके साथियों की तलाश कर रही है। इसके लिए टीम मोहल्ले के साथ मुख्य मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटैज खंगाल रही है, जिससे शाहरुख के साथ आने वाले संदिग्धों की पहचान हो सके। 

विज्ञापन


बता दे कि करैली निवासी जिशान की निशानदेही पर एटीएस ने मंगलवार को डांडी मकसूदाबाद मोहल्ले में एक पोल्ट्री फार्म से आईईडी बरामद की थी। यह फार्म शाहरुख का था। पास लगे एक कारखाने की सीसीटीवी फुटेज में एक दिन पहले देर शाम शाहरुख व उसका साथी फार्म में कार से पहुंचे थे। वह यहां लगभग 13 मिनट रुकने के बाद लौट गए थे। इस दौरान शाहरुख के साथी ने एक बैग में लिए हुए कुछ सामान को यहां पर रखा था। छापेमारी से पहले ही शाहरुख घर छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


टीम उसके साथ आए सफेद टीशर्ट पहने हुए युवक की तलाश कर रही है। इसके लिए मोहल्ले के साथ ही मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश की जा रही है। फुटेज में कार का नंबर मिलने के बाद से ही टीम मुख्य मार्ग पर लगे हाई क्वालिटी के कैमरे के फुटेज से उस संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि छापेमारी के बाद से ही शाहरुख व उसका साथी टीम के लिए मोस्टवांटेड बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी दहशत में हैं मोहल्ले वाले 
मंगलवार को एटीएस द्वारा डांडी के मकसूदाबाद में आईईडी मिलने के बाद से ही मोहल्ले वाले दहशत में हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी मोहल्ले वाले शाहरुख व उसके पोल्ट्री फार्म के बारे में बातचीत करने से कतरा रहे हैं। बातचीत करने पर वह केवल एक ही जबाव दे रहे है कि शाहरुख किसी से कोई मतलब नहीं रखता था। केवल वह मोहल्ले में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां रुकता था और उनसे ही बातचीत करता था। रिश्तेदार ही उसकी पोल्ट्री फार्म की बीते कई माह से देखभाल किया करते थे। वहीं मोहल्ले में रहने वाला शाहरुख के रिश्तेदार का परिवार उसी दिन से अपने घर में हैं।

वह मोहल्ले में किसी से न मुलाकात कर रहा है न ही मोहल्ले के लोग उससे ही बातचीत कर रहे हैं। शाहरुख के मौसा उसी दिन से पान की दुकान बंद कर रखी है और उसके पिता भी काम पर नहीं जा रहे है। पड़ोस में रहने वाले रंजीत का परिवार भी इस घटना के बाद से काफी दहशत में है। शाहरुख की इस गतिविधि को लेकर भी मोहल्ले वाले काफी अचंभित हैं। उनका कहना है कि शाहरुख यहां बीते तीन साल से आता जाता रहा है, लेकिन कभी भी उसकी गतिविधि संदिग्ध नहीं लगी। बीते तीन माह से जरूर उसका आना जाना कम हुआ था और उसके साथ कई बाहरी लोग भी आया करते थे, लेकिन वह इतनी बड़ी वारदात का हिस्सेदार होगा यह किसी ने नहीं सोचा था।

पोल्ट्री फार्म में रहने व खाने की सुविधा थी मौजूद 
डांडी के मकसूदाबाद स्थित जिस पोल्ट्री फार्म में एटीएस ने छोपमारी कर आईईडी बरामद की थी। वहां पर रहने व खाने की पूरी व्यवस्था मौजूद थी। फार्म के अंदर एक कमरा था जिसमें कई ड्रम के साथ बक्से मौजूद है। साथ ही तख्त, कूलर, टेबल फैन, खाना बनाने के बर्तन के साथ पानी के लिए टंकी लगी हुई है। मोहल्ले वालों की माने तो शाहरुख अपने साथियों के साथ यहां अक्सर पार्टी मनाने आया करता था, लेकिन इस दौरान वह किसी मोहल्ले वालों को साथ में नहीं रखता था। फार्म बंद कर सभी अंदर पार्टी मनाते थे और फिर यहां से लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed