फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview held for 26 posts, only three selected

26 पदों के लिए हुआ इंटरव्यू, सिर्फ तीन का चयन

Tue, 11 Feb 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Interview held for 26 posts, only three selected
Interview held for 26 posts, only three selected
्रप्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियोडायग्नोसिस के 26 और असिस्टेंट प्रोफेसर इमरजेंसी मेडिसिन के तीन पदों (अनारक्षित) पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। हालांकि असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियोडायग्नोसिस के 26 के विपरीत केवल तीन अभ्यर्थियों का ही चयन हो सका है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियोडायग्नोसि के 26 पदों में से 11 पद अनारक्षित, नौ पद ओबीसी एवं छह पद एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। हालांकि अंतिम रूप से केवल तीन अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया, जिनमें निखिल शर्मा, अर्जुमंद जहां, भानुप्रिया सिंह शामिल हैं। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अनारिक्षत श्रेणी के 11 में से तीन पदों पर चयन किया गया है। अनारक्षित श्रेणी के शेष आठ पदों, ओबीसी के नौ और एससी श्रेणी के छह पदों के लिए अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के करण पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। दूसरी ओर असिस्टेंट प्रोफेसर इमरजेंसी मेडिसन के तीन पदों पर उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश एवं चंदन सिंह राठौर को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

00
कर्मशाला अनुदेशक के 10 पदों का रिजल्ट जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अनुदेशक शीट मेटल के 10 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें पांच पद अनारिक्षत, तीन ओबीसी एवं दो पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू पांच एवं छह फरवरी को आयोजित किया गया था। चयनितों में सोन कुमार, नितिन कुमार पोरवाल, मनोज कुमार पटेल, सुनील कुमार, राज नारायण सिंह, गजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, महेश चंद्र, जय भगवान सिंह चौहान एवं सुनीता कुमारी चौधरी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed