फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview for PCS 2023 from today, recruitment to be held on 254 posts

UPPSC : पीसीएस 2023 के लिए साक्षात्कार शुरू, 254 पदों पर होनी है भर्ती

Mon, 08 Jan 2024 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 01:28 PM IST
सार

पीसीएस के 254 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 8 से 12 जनवरी तक चलेगी। सोमवार से साक्षात्कार शुरू हो गया। इंटरव्यू देकर निकलने वाले अभ्यर्थियों से छात्र जानकारी लेते रहे। 

विज्ञापन
Interview for PCS 2023 from today, recruitment to be held on 254 posts
यूपीपीएससी इंटरव्यू देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार सोमवार से शुरू हो गया। हर कोई यह जानके लिए उत्सुक रहा कि क्या प्रश्न पूछे जा रहे हैं। जिनके इंटरव्यू होने वाले हैं वह साक्षात्कार देकर निकलने वाले अभ्यर्थियों से पूछे गए प्रश्न के बारे में जानकारी लेते रहे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे बड़ी संख्या में छात्र भी आयोग के गेट पर खड़े दिखे जो इंटरव्यू देकर निकलने वाले छात्रों से बातचीत कर जानकारी ले रहे थे। 

विज्ञापन


पीसीएस के 254 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 8 से 12 जनवरी तक चलेगी। गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग ने इस बार रिकाॅर्ड तीन महीने में ही मुख्य परीक्षा का परिणाम 22 दिसंबर को जारी करने सहित 451 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया था। पीसीएस के 20 प्रकार के 254 पदों में से छह प्रकार के 104 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। वहीं 150 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed