फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interventional radiology is effective in treating brain stroke and paralysis.

Prayagraj News: ब्रेन स्ट्रोक व लकवा के उपचार में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी प्रभावी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Interventional radiology is effective in treating brain stroke and paralysis.
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशनसभागार में आयोजित व्याख्यानमें बोलते चिकित्सक।अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
स्वास्थ्य सेवाओं में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे ब्रेन स्ट्रोक और लकवा का प्रभावी उपचार किया जा रहा है। रविवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी में दूर-दूर से आए विशेषज्ञों ने इसकी विशेषताएं बताईं।
विज्ञापन

इंडियन सोसाइटी ऑफ वैस्कुलर एंड इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी उत्तर प्रदेश चैप्टर की ओर से रविवार को विशेषज्ञों ने न्यूरोवैस्कुलर इंटरवेंशन, स्ट्रोक प्रबंधन, एन्यूरिज्म कोइलिंग, एंबोलाइजेशन थेरेपी, ऑनको-इंटरवेंशन तथा पेरिफेरल वैस्कुलर डिजीज जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए मेडिकल छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

सतत चिकित्सकीय शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित संगोष्ठी का बतौर मुख्य अतिथि डाॅ. कमल सिंह ने उद्घाटन किया। डाॅ. जीसी सिन्हा ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की बढ़ती भूमिका और इसके भविष्य का उल्लेख किया। डाॅ. पुशन शर्मा, डाॅ. आस्था सिंह, डाॅ. विवेक सिंह के साथ डाॅ. नितिन दीक्षित ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के डाॅ. एसके गुप्ता ने संगोष्ठी में बतौर विशिष्ट अतिथि अतिथि इसकी उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रयागराज ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में उन्नत, न्यूनतम इनवेसिव उपचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कहा वर्तमान में कॉलेज से जुड़े अस्पताल में इसका लाभ मरीजों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम में रेडियोलॉजिस्ट के साथ मेडिकल कॉलेज के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed