{"_id":"636928750d1b2819cb149dcb","slug":"intercity-can-be-found-from-prayagraj-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें : प्रयागराज से गोरखपुर के लिए मिल सकती है इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : प्रयागराज से गोरखपुर के लिए मिल सकती है इंटरसिटी
Mon, 07 Nov 2022 09:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:17 PM IST
सार
प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए सुबह के समय कोई ट्रेन नहीं है। इस वजह से यात्री लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि गोरखपुर के लिए वाराणसी होतेे हुए सीधी ट्रेन चले।
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इसी वित्तीय वर्ष गोरखपुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाए जाने का ऐलान रेलवे का कर सकता है। ट्रेन का संचालन वाया वाराणसी, देवरिया होगा। इसकी समय सारिणी भी तकरीबन तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए सुबह के समय कोई ट्रेन नहीं है। इस वजह से यात्री लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि गोरखपुर के लिए वाराणसी होतेे हुए सीधी ट्रेन चले। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड स्तर तक यह मामला पहुंचने के बाद बोर्ड ने भी इस ट्रेन के संचालन के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन
इसकी संभावित समय सारिणी को लेकर कहा जा रहा है कि ट्रेन सुबह छह बजे रामबाग से चलकर दोपहर डेढ़ बजे तक गोरखपुर पहुंच जाएगी। वापसी में तीन बजे चलकर ट्रेन रात 10.30 बजे वापस रामबाग आ जाएगी। इसे लेकर पीआरओ वाराणसी अशोक कुमार का कहना है कि अभी ट्रेन संचालन की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। यह बात सही है कि इसकी डिमांड यात्री जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन