फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inter student hanged after returning from school

प्रयागराज : इंटर की छात्रा स्कूल से लौटने के बाद फांसी पर लटकी, वजह जानकर परिजन भी हैरान

Sat, 13 Aug 2022 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 11:18 PM IST
सार

कुछ देर बाद वह पहली मंजिल स्थित कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद घरवाले उसे बुलाने पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद मिला। बहुत पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो किसी तरह घरवाले भीतर दाखिल हुए।

विज्ञापन
Inter student hanged after returning from school
छात्रा ने लगाई फांसी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अतरसुइया में 12वीं की छात्रा दिव्या मालवीय (17) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह कुछ देर पहले ही स्कूल से लौटी थी और इसके बाद फंदे पर लटक गई। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में रहती थी। अतरसुइया के ऊंचाराय गंगाप्रसाद मोहल्ले में रहने वाले प्रदीप मालवीय रेलवे से रिटायर हैं। उनके तीन बच्चों में दिव्या दूसरे नंबर की थी और आर्यकन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह स्कूल गई और करीब 10 बजे वापस आई। 

विज्ञापन



कुछ देर बाद वह पहली मंजिल स्थित कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद घरवाले उसे बुलाने पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद मिला। बहुत पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो किसी तरह घरवाले भीतर दाखिल हुए। तब देखा कि वह फांसी पर लटकी हुई है। यह देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। शोरगुल पर आसपास के लोग भी जुट गए। आननफानन में उसे फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर छात्रा की मौत पर परिजन बिलखते रहे। 
विज्ञापन



सुसाइड नोट नहीं मिला
एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के कमरे की जांच पड़ताल की गई। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों ने यही बताया है कि वह पढ़ाई को लेकर परेशान रहती थी। पिछले तीन-चार दिनों से तनाव में रहने लगी थी। शनिवार को भी स्कूल से लौटने के बाद वह सीधे ऊपर कमरे में चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed