फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inteligence robotics center at IIIT Allahabad

ट्रिपलआईटी में इंटेलीजेंट रोबोटिक्स सेंटर, बीमारियों की रोकथाम में मिलेगी मदद

Tue, 31 Dec 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Inteligence robotics center at IIIT Allahabad
अनुसंधान, विकास और शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की स्थापना
विज्ञापन

एक जनवरी को होगा सेंटर का उद्घाटन, अस्पतालों में भेजे जाएंगे यहां तैयार रोबोट
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अत्याधुनिक अनुसंधान, विकास और शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए इंटेलीजेंट रोबोटिक्स सेंटर की स्थापना की जा रही है। इस केंद्र के जरिये स्वास्थ्य की देखभाल के साथ बीमारियों की रोकथाम पर मदद मिलेगी। ट्रिपलआईटी में बनकर तैयार रोबोटिक्स सेंटर का शुभारंभ ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. नागभूषण एवं स्पेन के प्रोफेसर डॉ. डोमेनेक सैवी पुइंग वाल्स संयुक्त रूप से एक जनवरी को करेंगे।

ट्रिपलआईटी में रोबोटिक्स सेंटर की स्थापना के सूत्रधार प्रो. जीसी नंदी ने बताया कि यह केंद्र स्वास्थ्य की देखभाल पर जोर देगा। यह केंद्र देश एवं विदेश में शैक्षणिक संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से मिलकर काम करेगा। यहां तैयार रोबोट अस्पतालों में बीमारियों की पहचान और इलाज के नए तरीके खोजने में मदद करेंगे। प्रो. नंदी ने बताया कि नए केंद्र के शुभारंभ के साथ दो एवं तीन जनवरी को रोबोटिक्स और मशीन इंटेलीजेंस पर पहली कार्यशाला होगा। इस कार्यशाला का आयोजन आईईईई रोबोटिक्स एंड ऑटोनॉमस सिस्टम्स सोसाइटी, यूपी सेक्शन चैप्टर की ओर से किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान बेक्सटर एनएओ जैसे अत्याधुनिक रोबोट देखने को मिलेंगे। इस दौरान एम्बेडेड सिस्टम और रोबोट सिमुलेटर पर प्रशिक्षण भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed