फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   instructions for amendment in the application of BTC candidates

बीटीसी अभ्यर्थी के आवेदन में संशोधन का निर्देश

Fri, 19 Jun 2020 12:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
instructions for amendment in the application of BTC candidates
Allahabad High Court

हाईकोर्ट ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में शामिल अभ्यर्थी के आवेदन करने के बाद स्क्रूटनी में बीटीसी के अंक बढ़ जाने के मामले में बेसिक शिक्षा परिषद को उसके अनुरूप आवेदन में संशोधन करने पर विचार कर निर्णय लेने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि चूंकि स्क्रूटनी का परिणाम आने से पूर्व याची आवेदन कर चुका था।

विज्ञापन


इसलिए इस तथ्य को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाए। मो. आजाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अभिनव उपाध्याय ने यह आदेश दिया है। याची का कहना था कि उसने 2019 की भर्ती के लिए आवेदन किया था। बीटीसी में उसे 1162 अंक मिले थे। यह अंक आवेदन करते समय भरे थे।
विज्ञापन


उसने बीटीसी परिणाम की स्क्रूटनी का भी आवेदन किया था। स्क्रूटनी का परिणाम आने पर उसके अंक बढ़ कर 1168 हो गए। याची ने संशोधन के लिए बेसिक शिक्षा परिषद को प्रत्यावेदन दिया है, पर उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। सरकारी वकील का कहना था कि चूंकि आवेदन के बाद स्क्रूटनी का परिणाम आया है, इसलिए किसी संशोधन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने नियमानुसार उचित निर्णय लेने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed