फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector' wife hanged herself inside the house, married one and a half year ago, accused of harassment for d

प्रयागराज :  पति से बात करने के बाद दरोगा की पत्नी ने लगाई फांसी, दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप

Fri, 15 Mar 2024 02:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 02:07 PM IST
सार

दरोगा राजेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले थाना क्षेत्र नवाबगंज के चफरी गांव निवासी नन्हेंलाल की पुत्री रेखा से हुई थी। बृहस्पतिवार की देर रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन
Inspector' wife hanged herself inside the house, married one and a half year ago, accused of harassment for d
रेखा देवी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराय फत्ते गांव निवासिनी एक विवाहिता देर रात पति से मोबाइल पर बात करने के बाद कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे इलाज के लिए शहर के स्वरूप रानी अस्पताल ले जाएगा। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


राजेश कुमार निवासी सरांय फत्ते थाना नवाबगंज हमीरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी रेखा देवी करीब (24) माता-पिता के साथ घर पर रहती थी। 9 फरवरी 2022 को राजेश की शादी थाना क्षेत्र नवाबगंज के चफरी गांव निवासी नन्हेंलाल की पुत्री रेखा से हुई थी। बताया गया कि बृहस्पतिवार की देर रात मृतका मोबाइल फोन पर अपने पति से बात किया फिर कमरे के अंदर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पत्नी के क्या बात हुई इसका खुलासा नहीं हुआ। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन ने तलाश करने लगे। कुछ देर बाद देखा तो वह कमरे के अंदर फंदे में लटकी हुई थी। जिसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया उसके पहले मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता नन्हेंलाल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है काफी दिनों से उसकी बेटी ससुरालियों के कृत्य से आहत से थी। बेटी के पति, सास, ससुर व देवर द्वारा पांच लाख रूपए व बुलेट मोटरसाइकिल की मांगते रहे। जिसकी वजह से मेरी बेटी ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका रेखा का फोर्स में जाने का शौक अधूरा रह गया

मृतका रेखा देवी पढ़ने लिखने में रुचि रखने के साथ फोर्स में नौकरी करने की शौक रखती थी। करीब डेढ़ साल पहले शादी होने के बाद भी नौकरी की जिद्द करती रही, लेकिन पति राजेश अपनी पत्नी को नौकरी करने की इजाजत नहीं दी। रेखा छह बहन व तीन भाइयों में सबसे बड़ी थी। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed