{"_id":"608322259a26636d86025461","slug":"inspector-suspended-pac-in-srn-hospital-order-of-departmental-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर सस्पेंड, एसआरएन अस्पताल में लगाई गई पीएसी, विभागीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर सस्पेंड, एसआरएन अस्पताल में लगाई गई पीएसी, विभागीय जांच के आदेश
Sat, 24 Apr 2021 01:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : एसआरएन में मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएन हास्पिटल में डाक्टरों तथा कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर जुल्फिकार को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आईजी रेंज केपी सिंह ने बताया कि डाक्टरों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा तथा इस तरह की घटना पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल में पीएसी तैनात करने का निर्णय लिया गया है। पीएसी के साथ ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल में तैनात रहेगी।
आईजी केपी सिंह के मुताबिक इतने जिम्मेदार पद पर होते हुए भी इंस्पेक्टर ने गैरजिम्मेदारी का परिचय दिया। डाक्टरों की मांग और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रतापगढ़ में लीगल सेल में तैनात इंस्पेक्टर जुल्फिकार को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसआरएन हास्पिटल की सुरक्षा बढ़ाई जा रह है।
अब वहां तीन शिफ्टों में पीएसी की तैनाती की जा रही है। पीएसी के सिपाही वार्ड के अनुसार तैनात रहेंगे। इसके साथ स्थानीय पुलिस भी डाक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा में रहेगी। आईजी ने बताया कि जो भी तहरीर दी गई है। उसके मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वे स्वयं अब अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग करेंगे। डाक्टरों की ओर से कई सुझाव आए हैं। उन पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा। पुलिस पूरा प्रयास करेगी कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।