{"_id":"6566e36f29dff590c3016783","slug":"inspector-gave-green-signal-to-the-rally-traffic-additional-dcp-returned-angry-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : इंस्पेक्टर ने दिखा दी रैली को हरी झंडी, ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी नाराज होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : इंस्पेक्टर ने दिखा दी रैली को हरी झंडी, ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी नाराज होकर लौटे
Wed, 29 Nov 2023 12:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:38 PM IST
सार
जानसेनगंज चौराहे से शुरू रैली चौक घंटाघर से वापस शुरुआती स्थल पर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग हेलमेट बहुत जरूरी है, ना समझो मजबूरी है... स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए हुए थे। टीना मां ने व्यापारियों व वाहन चालकों से दुकान को सड़क से हटकर लगाने और वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
यातायात पुलिस और किन्नर अखाडे़ के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता अभियान चलाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जागरूकता माह के तहत किन्नर अखाड़ा ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी सीताराम को बुलाया गया था। उनके आने से पहले ही इंस्पेक्टर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। वह जब पहुंचे तो नाराजगी जाहिर करते हुए लौट गए। रैली के दौरान किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि टीना मां ने लोगों को हेलमेट व फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसेनगंज चौराहे से शुरू रैली चौक घंटाघर से वापस शुरुआती स्थल पर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग हेलमेट बहुत जरूरी है, ना समझो मजबूरी है... स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए हुए थे। टीना मां ने व्यापारियों व वाहन चालकों से दुकान को सड़क से हटकर लगाने और वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
टैंपो व टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने कहा कि निर्धारित गति से ही वाहन चलाएं। यातायात प्रभारी पवन पांडेय ने कहा कि मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट पहने और सुरक्षा लॉक अवश्य लगाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधें। रैली में सिविल डिफेंस डिविजनल वार्डन नितीश शुक्ल समेत सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। संवाद