फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector at Heropanti raging captain , was suspended

इंस्पेक्टर की हीरोपंती पर भड़के कप्तान, किया सस्पेंड

Fri, 06 May 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Inspector at Heropanti raging captain , was suspended
शू‌ट‌िंग के दौरान एसीपी बने इंस्पेक्टर अ‌न‌िरुद्ध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह को हीरोपंती करना महंगा पड़ गया। फिल्मों में काम करने के  शौकीन इंस्पेक्टर की शिकायत मिलने के बाद कप्तान ने एसपी क्राइम से रिपोर्ट मांगी। एसपी क्राइम ने जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह को बिना सूचना ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। चर्चा है कि फिल्मों में शूटिंग के चक्कर में वह अकसर बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब हो जाते थे। 
विज्ञापन


तेज तर्रार इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह को पुलिस महकमे में ‘सिंघम’ के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि कुछ साल पहले वाराणसी में एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी। उस समय अनिरुद्ध की तैनाती वहीं थी और शूटिंग के समय उनकी ड्यूटी भी लगी हुई थी। अनिरुद्ध की पर्सनैलिटी देखकर फिल्म के डायरेक्टर उन पर फिदा हो गया और उन्हें फिल्म में इंस्पेक्टर के रोल के लिए ऑफर कर दिया। इस घटना के बाद अनिरुद्ध सिंह खासे चर्चा में आ गए। बॉलीवुड के प्रति उनका काफी रुझान भी रहा है। वह अकसर फेसबुक पर अपनी फोटो फिल्मी दुनिया के सितारों के साथ अपडेट भी करते रहते हैं।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह वाराणसी से ट्रांसफर होकर इलाहाबाद आ गए। यहां वह इंस्पेक्टर झूंसी और अतरसुइया रहे। कुछ महीने पहले उनका तबादला क्र ाइम ब्रांच इन्वेस्टीगेशन विंग में कर दिया गया, लेकिन फिल्मी दुनिया के प्रति उनका रुझान कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच में तैनाती के दौरान वह अकसर बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहते थे। यह शिकायत एसएसपी केएस इमेनुएल तक पहुंची। शिकायत पर एसएसपी ने एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद से रिपोर्ट मांगी। एसपी क्राइम की रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने अनिरुद्ध सिंह को सस्पेंड कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर अनिरुद्ध फिल्मों में शूटिंग के चक्कर में बिना अनुमति के गायब हो जाते हैं। इससे अफसर उनसे नाराज थे। 


लिफ्ट बंद होने पर कर्मचारी को इंस्पेक्टर ने जड़ दिया था थप्पड़
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अतरसुइया में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर अनिरुद्ध कचहरी गए थे। वहां लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। अचानक  लिफ्ट बीच में ही फंस गई। लिफ्ट खुलने के बाद गुस्से में इंस्पेक्टर ने लिफ्ट कर्मचारी को कई थप्पड़ जड़ दिए। लिफ्ट कर्मचारी को पिटते देख वकीलों ने दौड़ाया तो सिंघम भाग निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed