फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inhumanity again in the name of bushfire, 30 challan

झाड़फूंक के नाम पर फिर अमानवीयता, 30 का चालान

Sun, 27 Jun 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 10:20 PM IST
सार

  • संगम तट पर जुटे थे लोग, पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

विज्ञापन
Inhumanity again in the name of bushfire, 30 challan
prayagraj news : झाड़फूंक के नाम पर युवती की बाल पकड़कर पिटाई करता तांत्रिक। - फोटो : prayagraj

विस्तार

दारागंज स्थित संगम तट पर झाड़फूंक का मामला रविवार को फिर सामने आया। दो समूह में पहुंचे लोग तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं से अमानवीयता करते मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और 30 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


घटना सुबह 8.30 बजे के करीब हुई। महोबा केचरखारी और एमपी के छतरपुर से 30 लोगों के दो अलग-अलग समूह संगम तट पर पहुंचे थे। इनमें से छह महिलाएं थीं। कुछ देर बाद समूह में शामिल कुछ पुरुषों ने महिलाओं के बाल पकड़कर तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया। जिसे देखकर वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि महिलाओं के साथ उनके परिजन भी आए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि भूतप्रेत का साया हटवाने के लिए वह अपने घरों की महिलाओं को लेकर आए हैं। इस पर पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई और उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। दारागंज पुलिस ने बताया कि झाड़फूंक करने वाला व्यक्ति गजराज अहिरवार था। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतरपुर का ही था परिवार, पुलिस जाएगी तलाश में
उधर कुछ दिनों पहले संगम तट पर झाड़फूंक करने के मामले में जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी परिवार भी एमपी केछतरपुर का रहने वाला है। जानकारी मिली है कि सभी ईशानगर थाना स्थित बांदी गांव के रहने वाले हैं। जल्द ही उनकी तलाश में एक टीम वहां भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed