फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indranil becomes the first football coach from Prayagraj to obtain the AFC 'B' Diploma; he has numerous achie

प्रयागराज: इंद्रनील बने एएफसी ‘बी’ डिप्लोमा पाने वाले प्रयागराज के पहले फुटबॉल कोच, कई उपलब्धियां हैं इनके नाम

Fri, 11 Sep 2026 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2026 07:40 PM IST
सार

नॉर्दर्न फुटबॉल अकादमी, प्रयागराज के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अंतर्गत एशियाई फुटबॉल परिसंघ का ‘बी’ डिप्लोमा व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर शहर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Indranil becomes the first football coach from Prayagraj to obtain the AFC 'B' Diploma; he has numerous achie
इंद्रनील घोष, फुटबॉल प्रशिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नॉर्दर्न फुटबॉल अकादमी, प्रयागराज के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अंतर्गत एशियाई फुटबॉल परिसंघ का ‘बी’ डिप्लोमा व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ वह प्रयागराज के पहले ऐसे फुटबॉल प्रशिक्षक बन गए हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है।

विज्ञापन

लगभग चार माह तक चले इस पाठ्यक्रम में 12-12 दिनों के दो चरण, तीन व्यावहारिक और दो सैद्धांतिक परीक्षाएं शामिल थीं। दोनों चरणों के बीच प्रशिक्षुओं को समय-समय पर विभिन्न कार्य भी पूरे करने होते थे। कठिन प्रशिक्षण और परीक्षा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर इंद्रनील ने यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन


स्वर्गीय जयंत कुमार घोष एवं मीरा घोष के पुत्र इंद्रनील घोष पिछले तीन वर्षों से वरिष्ठ राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी में त्रिपुरा राज्य की टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें यह प्रमाण पत्र अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे, प्रशिक्षक शिक्षा प्रमुख विवेक नागुल, तकनीकी निदेशक साबिर पाशा एवं महासचिव एम. सत्यानारायण ने प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई टीमों को वर्षों से प्रशिक्षण दे रहे हैं इंद्रनील

इंद्रनील इससे पहले हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तर प्रदेश तथा प्रयागराज मंडल की टीमों के प्रशिक्षक के रूप में विभिन्न राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व फुटबॉल कप्तान इंद्रनील घोष ने वर्ष 2006 में एम.कॉम. की शिक्षा पूरी की। इसके बाद 2007-08 में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज से बीपीएड., 2008-09 में कोलकाता से खेल प्रशिक्षण में एनएसएनआईएस डिप्लोमा, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से एमपीएड. तथा 2021-22 में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय से खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की शिक्षा पूरी की।

इंद्रनील घोष की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, अजय मिश्रा, डॉ. शैलेश वर्मा, डॉ. सर्वेश गुप्ता, फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य एवं सुनील निगम ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed