{"_id":"5a04b5ed4f1c1b70548bc0a6","slug":"individuals-need-to-be-careful","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति के लिए आत्मावलोकन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति के लिए आत्मावलोकन जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मावलोकन करते रहना चाहिए क्योंकि यह व्यक्ति की प्रगति और जिजीविषा के लिए जरूरी है। साहित्य संगम वैचारिकी की ओर से विज्ञान परिषद में हुए आयुष्य पर्व में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा, जन्मदिन इसी आत्मावलोक का दिन है। इलाहाबाद ने हमें बहुत आग्रह, अनुग्रह, मान-सम्मान सभी कुछ दिया है, यह हमें हमेशा जीवंत बनाए रखता है। इसी क्रम में उन्होंने साहित्य संगम वैचारिकी का लोकार्पण भी किया। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्हें सम्मान श्रीफल, शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विज्ञान परिषद, भाषा संगम, इटावा हिन्दी सेवा निधि, भारत सेवाश्रम संघ, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, श्रीभट्ट सत्ता पीठम, नागरिक सुरक्षा कोर आदि की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में शामिल अरविंद चतुर्वेदी, आलोक चतुर्वेदी, डॉ.आरपी त्रिपाठी, डॉ.कृष्णा मुखर्जी, डॉ.यज्ञदत्त शर्मा, प्रोफेसर केएस मिश्र, डॉ.यासमीन सुल्ताना नकवी, डॉ.एम गोविंदराजन आदि ने उनके दीघार्यु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय, परिचय प्रो.हेरंब चतुर्वेदी, स्वागत आलोक चतुर्वेदी, संचालन संतोष जैन और धन्यवाद ज्ञापन देवव्रत द्विवेदी ने किया।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को डॉ.राजेश कर्मयोगी की पुस्तक पारिजात के मकरंद का लोकार्पण किया। महामना मालवीय पर केंद्रित पुस्तक में बहुआयामी व्यक्तित्व को काव्य में समेटा गया है। राजर्षि टंडन मुक्त विवि केकुलपति प्रो.एमपी दुबे ने अध्यक्षता की। कालिंदीपुरम में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल ने डॉ.डीसी लाल, डॉ.पवन पचौरी, डॉ.दीप्ति शुक्ला, अनय प्रताप, राजेेश मिश्र, महेंद्र कुमार सिंह, डॉ.योगेंद्र सिंह, शलैंद्र पांडेय को सम्मानित भी किया। संचालन डॉ.बृजेश कुमार खरे और धन्यवाद ज्ञापन बजरंग बहादुर श्रीवास्तव ने किया।