फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indira Marathon will be held on the old route only, applications will start soon, more than one thousand runne

प्रयागराज : पुराने रूट पर ही होगी इंदिरा मैराथन, जल्द शुरू होंगे आवेदन, एक हजार से अधिक धावक लेंगे हिस्सा

Mon, 09 Oct 2023 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार मैराथन में करीब 1000 से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। इंदिरा मैराथन की कुल दूरी 42.195 किलोमीटर की होगी। विजेता धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Indira Marathon will be held on the old route only, applications will start soon, more than one thousand runne
इंदिरा मैराथन। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर को होने वाली इंदिरा मैराथन का रूट तय कर लिया गया है। इस बार भी प्रतियोगिता रीवा रोड पर ही होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आनंद भवन, जबकि समापन समारोह मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। खेल अधिकारियों के अनुसार इस बार भी प्रदेश सरकार के खेलमंत्री प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए धावकों का ऑनलाइन पंजीकरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। वहीं, ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह का कहना है कि इंदिरा मैराथन के रूट का चयन किया जा चुका है। जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद

विज्ञापन



एक हजार से अधिक धावक लेंगे हिस्सा

खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार मैराथन में करीब 1000 से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। इंदिरा मैराथन की कुल दूरी 42.195 किलोमीटर की होगी। विजेता धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें पुरुष व महिला वर्ग के प्रथम विजेता को दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 75 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं दोनों वर्ग के 11-11 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed