फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian girls have a case of harassment of teachers and girl students in Guna Council

इंडियन गर्ल्स में शिक्षिकाओं, छात्राओं के उत्पीड़न का मामला विधान परिषद में गूंजा

Fri, 26 Jul 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Indian girls have a case of harassment of teachers and girl students in Guna Council
Indian girls have a case of harassment of teachers and girl students in Guna Council
इंडियन गर्ल्स में शिक्षिकाओं, छात्राओं
विज्ञापन

के उत्पीड़न का मामला सदन में उठा
0 शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा, उत्पीड़न जारी रहा तो 29 को जिलाधिकारी का घेराव करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के उत्पीड़न का मामला बृहस्पतिवार को विधान परिषद में उठा। विधान परिषद सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधन की ओर से पहले भी शिक्षिकाओं के यौन उत्पीड़न का मामला सदन में उठ चुका है। शिक्षक विधायक ने सदन को बताया कि आठ जुलाई को विद्यालय में पानी, बिजली काट देने से स्थिति खराब हो गई। इसके विरोध में अभिभावकों एवं छात्राओं के सड़क पर उतरने पर स्थानीय पुलिस ने अभिभावकों को गिरफ्तार कर लिया, इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। कहा, स्कूल की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह 29 जुलाई को डीएम का घेराव करेंगे।

सुरेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला शिक्षकों और अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं की जांच के लिए बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू, सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट कमलेश सिंह, डीपीओ पंकज सिंह ने स्कूल जाकर जेल भेजे गए अभिभावकों आदि की जानकारी मांगी तो विद्यालय प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने सदन को बताया कि प्रबंधन ने स्थिति को सुधारने की बजाय एक महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया। यह शिक्षिकाओं को डराने का प्रयास है। शिक्षक विधायक ने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक-द्वितीय देवी प्रसाद त्रिपाठी परोक्ष तरीके से प्रबंधन की मदद कर रहे हैं। इस प्रकार वह भी शिक्षिकाओं के उत्पीड़न में भागीदार हैं। उनकी इस प्रकार की गतिविधि से शिक्षकों एवं अभिभावकों में नाराजगी है। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि सदन में विभाग की ओर से जवाब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed