फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian Air Force: More than 100 aircraft including Tejas, Rafale will showcase the bravery of the country

Indian Air force : तेजस, राफेल समेत 100 से अधिक एयरक्राफ्ट करेंगे देश के शौर्य का प्रदर्शन

Sun, 17 Sep 2023 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 03:53 PM IST
सार

एयर शो का आयोजन आठ अक्तूबर को दिन में तीन से शाम पांच बजे के बीच गंगा-यमुना के संगम क्षेत्र में होगा। एयर क्राफ्ट का करीब डेड़ घंटे तक प्रदर्शन होगा। हर दो से तीन मिनट के भीतर एक के बाद एक एयरक्राफ्ट आएंगे।

विज्ञापन
Indian Air Force: More than 100 aircraft including Tejas, Rafale will showcase the bravery of the country
भारतीय वायुसेना का राफेल लड़ाकू विमान। - फोटो : IAF

विस्तार

वायु सेना दिवस के मौके पर होने वाला एयर शो रोमांचित करने के साथ ही सेना की ताकत दिखाकर लोगों को गौरव की अनुभूति भी कराएगा। इसमें तेजस, राफेल समेत 100 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। अफसरों के अनुसार भारतीय सेना में शामिल सभी लड़ाकू विमान इस आयोजन में करतब दिखाने के साथ शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


एयर शो का आयोजन आठ अक्तूबर को दिन में तीन से शाम पांच बजे के बीच गंगा-यमुना के संगम क्षेत्र में होगा। एयर क्राफ्ट का करीब डेड़ घंटे तक प्रदर्शन होगा। हर दो से तीन मिनट के भीतर एक के बाद एक एयरक्राफ्ट आएंगे। इस दौरान वे समूह में भी आएंगे तथा आकाश गंगा एवं तिरंगे आदि का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन


वायु सेना के जवान सैकड़ों फीट ऊपर उड़ रहे एयरक्राफ्ट से छलांग लगाने के साथ एक दूसरे से हाथ बांधकर आसमान में ही रिंग आदि का निर्माण करेंगे। करीब डेढ़ घंटे के इस प्रदर्शन के दौरान और भी बहुत कुछ होगा, जिसे देख लोग रोमांचित एवं गौरवान्वित महसूस करेंगे। एडीएम सिटी मदन कुमार ने बताया कि एयर शो में वायु सेना में शामिल सभी एयरक्राफ्ट प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि तथा अन्य प्रमुख लोग किले में बने प्रेजिडेंशियल व्यू से इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। वहीं, शहर के प्रमुख लोग, प्रशासन एवं सेना के अतिथि, अफसर, 20 हजार आमंत्रित बच्चे तथा अन्य लोगों के लिए बड़े हनुमान मंदिर से किले की दीवार के किनारे तक बैठने की व्यवस्था होगी। गौर करने वाली बात यह है कि अरैल, झूंसी समेत संगम के आसपास के क्षेत्रों से भी एयर शो के रोमांच को देखा जा सकेगा। इस बाबत प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों में भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

छह को भी देख सकेंगे एयर शो


आठ अक्तूबर को होने वाले एयर शो का पूर्वाभ्यास तीन अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगा। यानी, एयरक्राफ्ट के आने-जाने का क्रम तीन अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद छह अक्तूबर को एयर शो का पूरा पूर्वाभ्यास होगा। पूर्वाभ्यास में आठ अक्तूबर को होने वाले सभी करतबों का प्रदर्शन होगा। इस तरह से लोग पूर्वाभ्यास के रूप में छह अक्तूबर को भी एयर शो देख सकेंगे। एडीएम सिटी मदन का कहना है कि पूर्वाभ्यास के दौरान सिर्फ मुख्य अतिथि नहीं होंगे। पूर्वाभ्यास भी दिन में दो बजे के बाद होगा।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के आने की मिली सहमति

एयर शो में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री समेत अनेक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सहमति मिल गई है। हालांकि, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के आने की सहमति अभी तक नहीं मिली है।

प्रयागराज से पहले भोपाल में करतब दिखाएंगे लड़ाकू विमान
प्रयागराज में होने वाले एयर शो के पूर्व लड़ाकू विमान और सेना के हेलीकॉप्टर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हवाई करतब दिखाएंगे। यह कार्यक्रम 30 सितंबर को भोपाल में भोजताल झील के ऊपर होगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि भोपाल में आयोजित एयर शो प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम का एक तरह से रिहर्सल ही है। इस दौरान 50 से ज्यादा विमान वहां अपने करतब दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed