{"_id":"89123dfbe9ebe760fe24e0aafb5754d9","slug":"india-us-dialogue-joined-allahabad-rakesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंडिया-यूएस संवाद में शामिल हुए इलाहाबाद के राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया-यूएस संवाद में शामिल हुए इलाहाबाद के राकेश
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आगमन पर भारत और अमेरिका के रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा। भारतीय विदेश नीति जैसे तमाम मुद्दों पर समीक्षा के लिए नई दिल्ली में इंडिया-यूएस संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इलाहाबाद से राकेश शुक्ला को भी आमंत्रित किया गया। भारत में बराक ओबामा के दूसरे ऐतिहासिक दौरे के दौरान आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन एवं नेटवर्क-18 की ओर से आयोजित इस संवाद के दौरान राकेश शुक्ला ने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल यूएसए की अध्यक्ष डिएन फैरेल से भी मुलाकात की। राकेश को नई दिल्ली राजपथ पर 26 जनवरी को सुबह दस बजे आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन