{"_id":"61a7c8c84223c97faf464141","slug":"increased-trouble-will-be-canceled-from-today-haridwar-unchahar-and-prayagraj-sangam-bareilly-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी मुसीबत, आज से निरस्त रहेंगी हरिद्वार, ऊंचाहार और प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी मुसीबत, आज से निरस्त रहेंगी हरिद्वार, ऊंचाहार और प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस
Thu, 02 Dec 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज संगम से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार से नहीं होगा। संभावित कोहरे की वजह से अगले तीन माह इन तीनों ही ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। तीन प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिए जाने से यात्री भी खासे परेशान हैं। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों ने निरस्त की गई ट्रेनों को बहाल करने की मांग की है।
समिति के सदस्यों का कहना है कि रेलवे द्वारा जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं, उसमें से अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनें है। समिति सदस्य विनोद शर्मा ने कहा कि अभी कोहरा बिल्कुल भी नहीं पड़ रहा है लेकिन रेल प्रशासन कई ट्रेनों को एक साथ तीन माह के लिए निरस्त कर रहा है। रेलवे को चाहिए कि वह मौसम संबंधी एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रयोग करें और उसके हिसाब से ही ट्रेनों के निरस्तीकरण की योजना बनाए।
डीआरयूसीसी सदस्य धनंजय सिंह ने कहा कि संभावित कोहरे को देखते हुए रेलवे तीन माह के लिए ट्रेनों को निरस्त न करें। क्योंकि इस समय सहालग आदि की वजह से लोगों का एक शहर से दूसरे शहर में आवागमन हो रहा है। ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। इसलिए जरूरी है कि रेलवे निरस्तीकरण के निर्णय पर एक बार फिर से विचार करे।