फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से बचाव के लिए जानें किन आसान आयुर्वेदिक नुस्खों से बढ़ा सकते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता

Thu, 19 Mar 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Increase immunity against corona prevention with Ayurvedic remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना से हर कोई भयाक्रांत हैं। इसका न टीका है, न ही समुचित उपचार और मारक क्षमता चिंताजनक है। आयुर्वेद की चरक सहित विभिन्न संहिताओं में इसका विस्तृत उल्लेख है, लेकिन आमजन इससे अनजान हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक घरेलू सामग्रियों और सस्ती आयुर्वेदिक दवाओं के प्रयोग से कोरोना से राहत मिलेगी।



हंडिया पीजी आयुर्वेंद कालेज के पूर्व प्राचार्य एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुष मंत्रालय में एनटीईपी कोलेबोरेसन के सदस्य प्रो. डॉ. गिरींद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी दी। उनका दावा है कि कोरोना जैसे संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहिए। इससे बीमारियां पास नहीं फटकेंगी।

उन्होंने बताया कि आयुर्वेंद के मुताबिक संक्रामक रोगों  के लिए मौसम, क्षेत्र, शरीर, वायरस या वैक्टीरिया एवं अम्बु (पोषक तत्व) समेत चार कारक आवश्यक हैं । हमें सबसे अधिक ध्यान अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को समुचित रखने पर देना चाहिए। इसके लिए आयुर्वेद में गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा, शतावरी, बला, कालमेघ आदि अनेक प्रभावी औषधियां उपलब्ध हैं। इनका प्रयोग नियमित रूप से करना चाहिए। 

Increase immunity against corona prevention with Ayurvedic remedies
Ayurvedic medicines

सर्दी-जुकाम का साधारण उपचार

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम जैसे सामान्य लक्षणों की दशा में  सुबह थोड़ा अदरक,10 तुलसी के पत्ते, पांच काली मिर्च, थोड़ी दालचीनी एवं बड़ी इलाइची के पांच दानों को एक कप पानी में उबालकर आधा कप शेष रहने पर सुबह सेवन कराएं । एक चम्मच हल्दी को थोड़ी अदरक के साथ एक कप दूध में उबालकर पांच तुलसी के पत्ते डालकर रात को पिएं ।

खांसी होने पर सितोपलादि चूर्ण एक चम्मच(पांच ग्राम) पांच-पांच बूंद अदरक और तुलसी का रस मिलाकर शहद से सुबह शाम चाटें । साथ में लवंगादि वटी की 6से 10 गोलियां प्रतिदिन चूसें। शिरीषादि काढ़े का प्रयोग चाय की तरह करें। इससे न केवल सर्दी-जुकाम व खाँसी के तीव्र लक्षणों में सुधार होगा अपितु कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले अंग फेफड़ों को भी बल मिलेगा ।

Increase immunity against corona prevention with Ayurvedic remedies
नीम के फायदे - फोटो : freepick.com

नीम की पत्ती बड़ी गुणकारी

कोरोना जैसे संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिदिन घर में नीम की पत्ती, गूगल, राई, अगुरू, सरसों, लोबान, कपूर, एवं भिलावा आदि से बनी आयुर्वेद धूप का हवन करें ताकि हानिकारक पैथोजन्स से घर के वातावरण को मुक्त रखा जा सके । सुबह नियमित रूप से नाक में दो-दो बूंद अणु या सरसों या तिल तेल को उबालकर ठंडा करके  नाक में डालें ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Increase immunity against corona prevention with Ayurvedic remedies
जूस

संयत रखें खानपान

आयुर्वेद उपचार में खान-पान की जानकारी आवश्यक है । इसके लिए विशेष रूप से आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, नूडल्स के साथ गरिष्ठ भोजन जैसे कोहड़ा, कटहल, बैंगन, अरबी, उड़द की दाल एवं मांसाहार के सेवन से यथासंभव बचना चाहिए। ताजे मौसमी फल, हरी सब्जियां एवं आसानी से पचने वाले आहार जैसे मूंग की दाल, लौकी, निनुआ,तरोई, दलिया, ओट्स का सेवन करें ।

नारियल पानी, ताजा दही या छाछ का सेवन करें । जहाँ तक संभव हो गर्म जल का प्रयोग थोड़ा -थोड़ा बार- बार करें । व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें । हाथों को बार बार साबुन से धोएं । यथा संभव सैनिटाइजर का प्रयोग करें । इस प्रकार जागरूकता के माध्यम से हम कोरोना ही नहीं सभी प्रकार के संक्रामक रोगों से अपने आप को बचा सकते हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed