फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Income tax survey on seven jewelery establishments, tax evasion of crores found

सात ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे, करोड़ों की कर चोरी मिली

Wed, 08 Jan 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Income tax survey on seven jewelery establishments, tax evasion of crores found
Income tax survey on seven jewelery establishments, tax evasion of crores found - फोटो : NAINI
मांडा। आयकर विभाग ने मंगलवार को भारतगंज में सात सराफा प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सोने-चांदी के बेहिसाब स्टॉक, व खरीद-बिक्री की रसीदों में भी अंतर पाया गया है। अब तक के सर्वे के आधार पर इन प्रतिष्ठानों में करोड़ों रुपये की आयकर चोरी का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त सुवचन राम के निर्देशन ने आयकर की अलग-अलग टीमों ने दोपहर दो बजे भारतगंज कसबे में सर्राफा प्रतिष्ठानों पर सर्वे आरंभ किया। सर्वे के दौरान पूरे बाजार में अफरा तफरी मची रही। संयुक्त आयकर आयुक्त एहतेशाम अंसारी के नेतृत्व में पहुंची टीमों ने रामजी सर्राफ , राजेंद्र सर्राफ , रवि प्रकाश सर्राफ, जयप्रकाश सर्राफ , प्रेम शंकर सर्राफ , कुंजन सर्राफ , रमेश सर्राफ , आकांक्षा सर्राफ के ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया। सर्वे टीम के साथ सीओ मेजा सहीराम आर्य, एसओ मांडा प्रिंस दीक्षित, भारतगंज चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश दुबे, इंस्पेक्टर कोरांव राकेश जायसवाल, एसओ खीरी संतोष शुक्ला भी थे। कार्रवाई देर रात तक जारी थी। आयकर अफसरों के मुताबिक खरीद-बिक्री पर्चियों का मिलान किया जा रहा है। स्टॉक का भी मिलान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये के आटकर चोरी की आशंका जताई जा रही है। प्रधान आयकर आयुक्त ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया जा रहा है, उनके करोड़ों के सोने-चांदी के लेनदेन तो हैं, लेकिन आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

सर्वे की जानकारी मिली तब खामोश हुए लोग
प्रयागराज। आयकर सर्वे के दौरान एक ज्वेलरी प्रतिष्ठान संचालक ने स्टॉक की जानकारी देने से और रसीद बुक दिखाने से मना कर दिया। उसके एतराज जताने पर कुछ लोगों की भीड़ लग गई। कसबे के लोगों को वहां अचानक आयकर सर्वे की कार्रवाई का अंदेशा नहीं था। इस दौरान आयकर अफसरों की ओर से जब सर्वे की जानकारी दी गई, तब वे लोग खामोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed